एक्सप्लोरर

झारखंड से वापसी से पहले शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया, कहा- ‘मैं बहुत मीठी…’, किया ये दावा

Jharkhand Election 2024: झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में NDA की सरकार बनने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता से अद्भूत स्नेह और प्यार मिला.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग के साथ विधानसभा चुनाव समपन्न हो गए हैं. अब 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी. उससे पहले केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान झारखंड से वापस लौट चुके हैं. इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड से मैं बहुत मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं. ये अद्भुत प्रदेश है. यहां की भली और भोली जनता अद्भुत स्नेह और प्यार देती है.

‘बीजेपी-NDA की सरकार बनेगी’
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि संसाधनों से भरपूर है झारखंड यहां खनिज संपदा, वन संपदा, जल संपदा, यहां के परिश्रमी लोग, उपजाऊ भूमि, इतना कुछ है कि झारखंड सचमुच में विकास और प्रगति के नए आयाम छू सकता है. मुझे विश्वास है कि झारखंड में अब बीजेपी-एनडीए की सरकार बनेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग करके एक समृद्ध, विकसित, सशक्त और घुसपैठिया मुक्त राज्य झारखंड बनेगा. मैं झारखंड की जनता, यहां के कार्यकर्ताओं का आभारी हूं उनका अद्भूत स्नेह और प्यार मिला है. 

उन्होंने कहा कि मन में ये ही भाव है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और मार्गदर्शन में झारखंड बढ़े और प्रगति करे. ये अमीर धरती है, यहां से गरीबी को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है. मैं व्यक्तिगत रूप से अंतरआत्मा से झारखंड से जुड़ गया हूं कृषि मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के माध्यम से भी झारखंड की जनता की जो सेवा हो सकेगी. वो करने का प्रयत्न करेंगे. इस अद्भूत प्रेम के लिए जनता को बारम्बार प्रणाम.

एग्जिट पोल के आंकड़ों पर झारखंड BJP चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि PM मोदी के प्रति जनता का श्रद्धा व विश्वास है. जनता को पता है कि बीजेपी की सरकार ही काम कर सकती है उनके हित के लिए. इसलिए जनता ने बीजेपी को वोट दिया, NDA का साथ दिया. शानदार बहुमत NDA को मिलेगा. 

कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
सरकार बनती है तो सीएम बाबू लाल मरांडी बनेंगे या किसी नये चेहरे तो मौका मिलेगा? इसपर चौहान ने कहा कि पार्टी तय करेगी की सीएम कौन होगा. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार में गवर्नेंस नाम की कोई चीज नहीं है. जमकर भ्रष्टाचार हुआ. कानून व्यवस्था चरमराई हुई है. विकास ठप था. इसलिये जनता साथ है हमारे. बांग्लादेशी घुसपैठ कितनी बड़ी चुनौती है. इसको भी जनता ने समझा. महागठबंधन के नाटक ढोंग तो जनता जानती है. बता दें ज्यादातर एग्जिट पोल ने झारखंड महाराष्ट्र में NDA सरकार बनने का अनुमान जताया है. 13 नवंबर को पहले में 43 और 20 नवंबर को अंतिम चरण में 38 सीटों पर वोटिंग हुई. 23 को नतीजे जाएंगे.

81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में एग्जिट पोल्स ने राज्य को लेकर अपने आंकड़े जारी किए हैं. अभी तक 6 एग्जिट पोल्स में से 4 में NDA को ज्यादा सीटें यानी राज्य में सत्ता वापसी के संकेत हैं, जबकि मात्र दो एग्जिट पोल्स में महागठबंधन के सत्ता बरकरार रखने का अनुमान है. बीजेपी दावा कर रही है कि प्रचंड बहुमत आने वाला है, जबकि JMM, कांग्रेस एग्जिट पोल को नकार रही है. उनका कहना है कि सर्वे एजेंसियां अपनी विश्वसनीयता खो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड में एग्जिट पोल के आंकड़ों के बीच पप्पू यादव का बड़ा दावा, बताया महागठबंधन को कितनी सीटें आएंगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget