एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर भिड़े निशिकांत दुबे और पप्पू यादव, वीडियो के जरिए सियासी वार-पलटवार

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को दूसरे चरण का मतदान होगा. इससे पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार (20 नवंबर) को दूसरे चरण का मतदान होगा. इससे पहले नेताओं ने ताबड़तोड़ प्रचार किया. इस बीच इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार करने बिहार से झारखंड पहुंचे सांसद पप्पू यादव और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिली.

दरअसल, निशिकांत दुबे ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "झारखंड में,यह है झामुमो के स्टार प्रचारक के सभा का सच। मोदी मय, जय भाजपा तय भाजपा." निशिकांत दुबे द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में ये देखा जा सकता है कि पप्पू यादव लोगों से इंडिया गठबंधन को वोट देने की अपील कर रहे हैं. इस दौरान पीछे से एक लड़की की आवाज आती है, जिसमें वह बीजेपी को वोट देने की बात कर रही है. यही नहीं लड़की वीडियो में ये भी सवाल कर रही है कि पांच साल झारखंड में जेएमएम ने क्या किया.

 

पप्पू यादव ने किया पलटवार
वहीं इसके पटलवार में पप्पू यादव ने भी एक वीडियो शेयर किया. इसमें एक शख्स बीजेपी विधायक और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते दिखाई दे रहा है. वीडियो शेयर करते हुए पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा, "गोड्डा में बीजेपी का विधायक ब्राह्मण को पीट रहा है, कहां हो निशिकांत दुबे? दलाली छोड़ इधर देखो. कहीं ब्राह्मण को पिटोगे, कहीं दलित, कहीं जाट, कहीं यादव, कहीं मराठा को अपमानित करोगे. संथाल तुम्हें इस बार देगा करारा जवाब!"

 

झारखंड में बुधवार (20 नवंबर) को 38 सीटों पर मतदान होगा. इसके चुनावी नतीजे शनिवार (23 नवंबर) को आएंगे. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को संपन्न हुआ था, जिसमें 43 सीटों पर वोटिंग हुई थी. झारखंड में पहले चरण के तहत करीब 66 फीसदी वोटिंग हुई. झारखंड की जिन 38 सीट पर चुनाव होने हैं, उनमें से 18 सीट संथाल परगना क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं, जिसमें छह जिले शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget