एक्सप्लोरर

'हेमंत सोरेन को नीतीश कुमार से सीख लेनी चाहिए कि कैसे उन्होंने...', गुलाम रसूल बलियावी का बड़ा बयान

Jharkhand Election 2024: जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरा है, उन्होंने सरकार पर मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया है.

Jharkhand Assembly Election 2024: जनता दल-यूनाइडेट (जद-यू) के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम रसूल बलियावी ने रविवार को दावा किया कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय को निराश किया है. उन्होंने यह भी सवाल किया कि आखिकार ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन ने राज्य के कोल्हण क्षेत्र की 14 विधानसभा सीट में से किसी पर भी मुस्लिम उम्मीदवार को क्यों नहीं उतारा? बलियावी ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया.

इस दौरान बलियावी ने कहा कि हेमंत सोरेन को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीख लेनी चाहिए कि कैसे उन्होंने अपना राजधर्म अपनाया और विकास की दिशा में काम किया.

बता दें कि कोल्हण क्षेत्र में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं, जहां गुलाम रसूल बलियावी जदयू उम्मीदवार सरयू राय का समर्थन करने आए थे. जमशेदपुर पूर्व से निर्दलीय विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री सरयू रॉय इस बार जद(यू) के टिकट पर जमशेदपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से है.

मदरसा बोर्ड का गठन क्यों नहीं किया?
बलियावी ने सीएम हेमंत सोरेन से सवाल पूछा कि आपने मदरसा बोर्ड का गठन क्यों नहीं किया और न ही उसके लिए कोई ठोस कदम उठाया. उर्दू अकादमी के गठन में भी सरकार पीछे रही. उन्होंने कहा कि अगर सरकार अल्पसंख्यकों के हितों के लिए वाकई काम करना चाहती तो महत्वपूर्ण मुद्दों को तुरंत हल किया जाता. 

मॉब लिंचिंग के आरोपियों को सजा दिलाने में विफल क्यों?
इसके साथ ही बलियावी ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर भी सीएम सोरेन को घेरा. उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटनाओं में अपराधियों को सजा दिलाने में सरकार ने क्या किया? मॉब लिंचिंग के अपराधियों के पकड़े जाने पर भी सरकार ने उन्हें सजा दिलाने में ढिलाई बरती. जबकि सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वो ऐसे अपराधों में कड़ी कार्रवाई करें, लेकिन अफसोस की सरकार इसमें विफल रही. बलियावी ने कहा कि हेमंत सोरेन को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीख लेनी चाहिए कि कैसे उन्होंने अपना राजधर्म अपनाया और विकास की दिशा में काम किया.

यह भी पढ़ें: NDA या इंडिया गठबंधन, झारखंड में किसकी बन रही सरकार? सर्वे में हुआ सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget