एक्सप्लोरर

'विपक्ष के षड्यंत्र को झारखंडी समझ नहीं पाते...' CM हेमंत सोरेन का BJP पर तंज, जानिए क्या कहा?

Jharkhand Assembly Election 2024: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी दलों में रस्साकशी तेज हो गई है. नेता विपक्ष अमर बाउरी ने दावा किया कि चुनाव बाद हेमंत सोरेन सरकार का जाना तय है.

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही शेष रह गए है. ऐसे में सभी सियासी दल चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुट गई हैं. इस दौरान सियासी दलों में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो चुका है. 

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला बोला. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "हमारे विरोधी अलग-अलग योजनाएं बनाकर और षड्यंत्रों के जरिये लगातार उन्हें काम करने से रोक रहे हैं." उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इन विरोधियों से डरने वाली नहीं है. 

'विपक्ष सुनियोजित ढंग से रचती है षड्यंत्र'
विपक्ष पर आरोप लगाते हुए सीएम सोरेन ने कहा,"हम लगातार अपने कामों को करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि हमने जो लक्ष्य तय किया था उसको पाना था." उन्होंने तंजिया अंदाज में कहा, "विपक्ष के लोग इतने सुनोजित तरीके से घात लगाकर षड्यंत्र रचते हैं कि हम झारखंडी लोग, आदिवासी समुदाय से आने वाले लोग षड्यंत्र को समझ नहीं पाते हैं."

सीएम सोरेन ने कहा कि यही वजह है कि हम इस षड्यंत्र में फंस जाते हैं, जिस कारण उन्हें 5 महीने जेल की यात्रा करनी पड़ी. उन्होंने आगे कहा कि कहा जाता है 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई' जिस कारण वह आज जेल से बाहर है. उन्होंने कहा कि न उन्हें किसी से डर लगा था और ना ही आगे लगेगा. सरकार अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ती ही जा रही है.

'भ्रष्टाचार में डूबी है JMM सरकार'
नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भी झारखंड सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि झारखंड सरकार आज जो नियुक्ति दे रही है, वह बीजेपी की देन है.

अमर कुमार बाउरी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य वासियों से वादा किया था कि सभी अनुबंधकर्मियों को स्थायी कर देंगे. उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल पूछा कि पांच लाख रोजगार के वादे का क्या हुआ? ये सब बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं करते हैं.

'चुनाव गठबंधन सरकार की हार तय'
अमर बाउरी ने कहा कि आजादी के बाद संथाल परगना में 45 फीसदी आदिवासी थे, आज देख लीजिए क्या हाल है? पूरे देश में वोट जिहाद हो रहा है. जनता सब देख और समझ रही है, आगामी विधानसभा चुनाव में इस ठगबंधन की सरकार का जाना तय है.

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचे झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, कहा- '6 महीने जेल में रहने पर...'

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget