एक्सप्लोरर

Jharkhand Election: बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का BJP पर निशाना, बोले- मुझे नहीं पता कि...'

Jharkhand Election 2024: मधुपुर से झामुमो उम्मीदवार हफीजुल हसन के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि बीजेपी बांग्लादेशी घुसपैठ की बात कैसे कर रही है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार (28 अक्टूबर) को झामुमो (JMM) पर राज्य में घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाने के लिए बीजेपी की आलोचना की और कहा कि वास्तव में केंद्र घुसपैठ को प्रोत्साहित कर रहा है. झामुमो उम्मीदवार हफीजुल हसन के पक्ष में मधुपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि बीजेपी और उसके नेता किस आधार पर झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के बारे में दावा करते हैं, जबकि इस बारे में कोई पहचान नहीं हुई है.

सोरेन ने कहा, “सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र और सीमा सुरक्षा बल के पास है. यह राज्य सरकार के हाथ में नहीं है. मुझे नहीं पता कि वे (बीजेपी) बांग्लादेशी घुसपैठ (झारखंड में) की बात कैसे कर रहे हैं.’’ सोरेन ने कहा, “बांग्लादेश की एक पूर्व प्रधानमंत्री को कैसे उतरने की अनुमति मिलती है और उन्हें आश्रय दिया जाता है. यह केंद्र द्वारा किया जाता है, लेकिन वे हमें दोषी ठहराते हैं.”

बता दें कि सीएम सोरेन का इशारा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की ओर था जो सरकार विरोधी व्यापक प्रदर्शनों के बाद अगस्त में देश छोड़ कर भारत आ गई थीं. बीजेपी के नेता, हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते रहे हैं. 

दो चरणों में होगा झारखंड विधानसभा चुनाव 

झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा. सोरेन ने बीजेपी पर जाति,पंथ और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि 2019 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से भाजपा उनके खिलाफ ‘साजिश रचती रही है’.

हर गरीब को एक लाख रुपए देंगे: सीएम सोरेन

सोरेन ने कहा, ‘‘विपक्षी दल की ओर से खड़ी की गई बाधाओं के बावजूद हमने अपना पांच साल का पूरा कार्यकाल पूरा कर लिया है.’’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह दोबारा सत्ता में आए तो अगले पांच साल के दौरान हर गरीब परिवार को एक लाख रुपये देंगे.

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के खिलाफ BJP ने चला तुरुप का इक्का! कौन हैं बरहेट सीट उम्मीदवार गमालियल हेम्ब्रम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget