एक्सप्लोरर

Jharkhand Election: पहले चरण का प्रचार खत्म, 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग, मैदान में छह कैबिनेट मंत्री

Jharkhand Election 2024 Phase 1: झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों में 6 एससी और 20 एसटी के लिए सुरक्षित हैं. चंपई सोरेन और राज्य के छह कैबिनेट मंत्रियों समेत कुल 683 प्रत्याशियों चुनाव मैदान में हैं.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में पहले चरण के चुनाव को लेकर सोमवार (11 नवंबर) को प्रचार का शोर थम गया. पहले फेज में राज्य में 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. आखिरी दिन सभी पार्टियों के नेताओं ने प्रचार अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए रैलियां की और विरोधियों को निशाने पर लिया. इस चरण में 683 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

पहले चरण की सीटों में 6 एससी और 20 एसटी के लिए सुरक्षित हैं. सामान्य सीटों की संख्या 17 हैं. इन सीटों पर मतदाता पूर्व सीएम चंपाई सोरेन और झारखंड की मौजूदा सरकार के छह कैबिनेट मंत्रियों डॉ. रामेश्वर उरांव, रामदास सोरेन, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, दीपक बिरूआ एवं बैद्यनाथ राम के अलावा कुल 683 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे.

झारखंड में पहले चरण के चुनाव में कई दिग्गज

झारखंड में पहले चरण के दिग्गज उम्मीदवारों में पूर्व मंत्री जदयू के सरयू राय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भाजपा के सीपी सिंह, नीरा यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री कांग्रेस के केएन त्रिपाठी, पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास, पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन, कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश के नाम शामिल हैं. 

पहले चरण के चुनाव में कितनी महिला उम्मीदवार?

इस चरण की सीटों पर राष्ट्रीय दलों के 87, झारखंड के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के 32, दूसरे राज्यों के मान्यता प्राप्त दलों के 42 और गैर मान्यता प्राप्त निबंधित दलों के 188 उम्मीदवार हैं. इसके अलावा 334 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. पहले चरण में 73 महिला उम्मीदवारों के भाग्य का भी फैसला होना है. इस चरण में एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी है. हटिया से थर्ड जेंडर उम्मीदवार नगमा रानी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं.

झारखंड में पहले फेज में किन सीटों पर चुनाव?

पहले चरण की सीटों में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा. बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं.

इन सीटों पर कुल 15,344 बूथ बनाए गए हैं, जहां चुनाव मैदान में खड़े कुल 683 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला कुल 1 करोड़ 37 लाख 10 हजार 717 वोटर करेंगे. पहले चरण में कुल वोटरों में 68 लाख 73 हजार 455 पुरुष, 68 लाख 36 हजार 959 महिला और 303 थर्ड जेंडर शामिल हैं. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा समेत कई इंतजाम किए गए हैं. 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा, ''चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही वहां चुनाव कार्य के लिए गए सभी राजनीतिक लोगों (जो उस क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं) को वहां से जाना होगा. प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद अगर ऐसे लोग पकड़े गए तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.''

ये भी पढ़ें:

महिलाओं को 2500 रुपये, 450 रुपये में सिलेंडर, CM हेमंत सोरेन ने JMM के घोषणापत्र में किए बड़े वादे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget