एक्सप्लोरर

झारखंड में वोटिंग शुरू होते ही बाबूलाल मरांडी का बड़ा दावा, बताया BJP-NDA को कितनी सीटें आएंगी?

Jharkhand Assembly Election 2024: बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में लोगों का मूड हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो सरकार को बदलने का है, क्योंकि वे इन 5 वर्षों में दर्द से गुजरे हैं.

Jharkhand Assembly Election Voting 2024: झारखंड में बुधवार (20 नवंबर) को दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. इस दौरान धनवार से बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने भी घर में पूजा पाठ कर मां से आशीर्वाद लेकर वोट डाला. वोट डालने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार विकास और रोजगार बड़ा मुद्दा है. साथ ही प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके इर्द-गिर्द चुनाव हुआ.

एबीपी न्यूज से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा, "इस बार बांग्लादेशी घुसपैठ भी बड़ा मुद्दा है. साथ ही जनता को काम करने वाली सरकार चाहिए. मौजूदा महागठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार हुआ, पेपर लीक हुआ." उन्होंने कहा, "हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन केंद्रीय कोयला मंत्री रहते भ्रष्टाचार किए थे, तो उन्हें जेल जाना पड़ा था. अब हेमंत सोरेन सीएम रहते जेल गए. जो जैसा करेगा वैसा भरेगा."

सरकार बनते ही NDA करेगी ये काम
उन्होंने कहा, "एनडीए की सरकार आने पर सबसे पहले घुसपैठियों को बाहर करेंगे, एनआरसी लागू करेंगे. जितने भी खाली पद हैं सबको भरा जाएगा. गरीबों को पक्के मकान दिए जाएंगे. शिक्षा स्वास्थ्य सड़क के क्षेत्र में काम किया जाएगा." सीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा, "नतीजे आ जाएंगे तो विधायक दल की बैठक होगी फिर आप लोगों को सूचित करेंगे कि झारखंड में बीजेपी का सीएम चेहरा कौन होगा?"

वहीं बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन के आरोपों पर एएनआई ने बात करते हुए कहा, "कुछ दिनों पहले आयकर विभाग ने सीएम के पीए से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. यह काले धन के बिना संभव नहीं है, अगर कोई भ्रष्टाचार में इतना डूबा हुआ है तो उसके पास हमारे कुछ नेताओं के खिलाफ आरोप लगाने के अलावा और क्या विकल्प है. बीजेपी-एनडीए को 51 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और हम सरकार बनाने जा रहे हैं."

हेमंत सोरेन पर बोला हमला
एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "कोई भी अपराधी अपना अपराध स्वीकार नहीं करता है. अगर अदालत भी उनके खिलाफ फैसला सुना दे, तब भी वो कहेंगे कि हम दोषी नहीं हैं. उनके राज में जितना भ्रष्टाचार हुआ, जितना मां-बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ वो सब तो रिकॉर्ड है. अब भ्रष्टाचार की कहानी कैसे बचा पाएंगे. उनके मंत्रिमंडल के साथी यानी उनके पीए के नौकर के घर से 30-35 करोड़ रुपये निकलते हैं."

मरांडी ने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी के एक सांसद जिनसे इनका घनिष्ट संबंध है, उनके यहां से भी साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये निकलते हैं. कुछ दिन पहले इनकम टैक्स वालों ने खुद मुख्यमंत्री के पीए के यहां छापा मारा था तो बड़ी संपत्ति का पता चला. देश से लेकर दुबई तक जो इंवेस्ट हुआ उसकी भी जानकारी है. सीएम के पीएम की पत्नी 18 कंपनी की डायरेक्टर हैं, तो इसका हेमंत सोरेन के पास क्या जवाब है?"

हेमंत सोरेन जा रहे हैं- बाबूलाल मरांडी
उन्होंने कहा, "या तो हेमंत सोरेन कहे मेरे से उनका कोई संबंध नहीं है, अगर है तो इतनी संपत्ति कैसे किसी के पास हो सकती है. ये तो बिना काली कमाई के संभव ही नहीं हो सकता है. जब कोई इस तरह से भ्रष्टाचार में डूबा है तो वो हमारे नेताओं से कुछ तो गाली गलौज करेगा. कुछ दिनों से देख रहा हूं हेमंत सोरेन मेरा नाम लेकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी गाली दे रहे हैं."

बाबूलाल मरांडी ने कहा, "वो कहते हैं कि इस बार का अंतिम लड़ाई वो लड़ रहे हैं, लेकिन मेरे हिसाब से ये लड़ाई उनको भारी पड़ेगी. हम कह सकते हैं कि हेमंत सोरेन जा रहे हैं और बीजेपी गठबंधन आ रही है."

झारखंड के देवघर में ट्रक की टक्कर से ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget