एक्सप्लोरर

Jharkhand: मांडर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में 3 बजे तक 56.03 फीसदी हुआ मतदान

Mandar Bypoll: झारखंड की मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. उपचुनाव में 3 बजे तक 56.03 फीसदी हुआ मतदान हुआ है. मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है.

Jharkhand Mandar By Election: झारखंड (Jharkhand) के रांची (Ranchi) जिले की मांडर विधानसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को हो रहे उपचुनाव में 3 बजे तक 56.03 फीसदी हुआ मतदान हुआ है. एक निर्वाचन अधिकारी ने ये जानकारी दी है. इससे पहले उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया जो शाम 4 बजे तक चलेगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. रवि कुमार ने कहा कि, ''हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. संवेदनशील बूथ पर वेबकास्टिंग की सुविधा के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. हमें जोनल मजिस्ट्रेट से भी जानकारी मिल रही है.''

26 जून को होगी मतगणना 
अधिकारी ने बताया कि 433 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जिसमें 141 मतदान केंद्रों को अत्यधिक संवेदनशील, 218 को संवेदनशील और 55 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है. उपचुनाव में 3.54 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे, इनमें 1.75 लाख महिलाएं शामिल हैं. कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. मतगणना 26 जून को होगी. मतदान के मद्देनजर झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआपीएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सहित 3,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

त्रिरोणीय है मुकाबला 
भ्रष्टाचार के मामले में विधायक बंधु तिर्की को दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. कांग्रेस ने बंधु की बेटी शिल्पा नेहा तिर्की को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के साझा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है. जबकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. निर्दलीय उम्मीदवार देव कुमार धन को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का समर्थन मिला है. 

ये भी पढ़ें:

Presidential Election: यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी पर बोले पुत्र जयंत- वो मेरे आदरणीय पिता, लेकिन मैं तो पार्टी के साथ

Presidential Election 2022: यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने किया एलान, राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को देंगे अपना वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget