एक्सप्लोरर

झारखंड में JDU के इकलौते विधायक सरयू राय का BJP पर तंज, 'भाजपा को लगता होगा कि...'

Jharkhand Politics: झारखंड के जेडीयू विधायक सरयू राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद एनडीए की कोई बैठक नहीं हुई है जबकि ऐसा होना चाहिए था ताकि बेहतर समन्वय होता.

Jharkhand News: जेडीयू के विधायक सरयू राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए की एक भी बैठक नहीं हुई है. उन्होंने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि वे बड़ी पार्टी हैं तो हमारे साथ समन्वय से बहुत बड़ा अचीवमेंट हासिल नहीं कर सकते.

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सरयू राय ने कहा, ''एनडीए ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा था. चुनाव के बाद विधानसभा में एनडीए का कोई विधायक दल गठित नहीं हुआ है जो घटक दल हैं वे अलग-अलग हैं. मैं अकेले जेडीयू का विधायक हूं और लोजपा के अकेले हैं. बाकी बीजेपी के विधायक हैं. विधानसभा के अंदर एनडीए का विधायक दल हो और यह बैठक हो कि हम कैसे मसलों को उठाएंगे.''

कहने के लिए एनडीए के ही सदस्य हैं- सरयू राय

उन्होंने आगे कहा, ''जिम्मेदारी दी जाए कि मैं इस पहलू को देख रहा हूं कोई दूसरे पहलू को देख रहा है. ऐसा समन्वय नहीं है. कहने के लिए एनडीए के हैं और उसके सदस्य हैं लेकिन विधानसभा में बीजेपी बड़ा दल है. बीजेपी नेतृत्व कर रहा है. एनडीए की कोई बैठक नहीं हो रही है. जरूरी नहीं कि बैठक हो, जैसा चल रहा है वैसे चल रहा है.''

साथ में बैठकर तय हों मुद्दे- सरयू राय

सरयू राय ने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ''हो सकता है कि बीजेपी बड़ा दल है. बाकी दो घटक दल के एक-एक विधायक हैं. उन्हें लगता हो कि समन्वय करके बहुत बड़ा अचीवमेंट हासिल नहीं कर सकते हैं. लेकिन हम साथ बैठक कर मुद्दे तय कर सकते हैं. समन्वय हो जाए तो बेहतर रहता है. हम जीते हैं गठबंधन के नाम से, विधानसभा में समन्वय होना चाहिए. मैंने भी अपनी तरफ से कोशिश नहीं की है. देखता हूं कि विधानसभा सत्र के बचे समय में क्या होता है और नहीं भी होता है तो बड़ी बात नहीं है.''

उन्होंने कहा कि बेहतर होता हफ्ता में एकबार बैठते, विधायक दल के साथ नहीं बैठते तो प्रमुख लोगों के साथ बैठते. अभी बीजेपी ने विधायक दल का नेता नहीं चुना है, वे भी कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Pawan Singh: क्या BJP में शामिल होंगे पवन सिंह? लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव, झारखंड में किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
Giridih News: गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget