एक्सप्लोरर

Jharkhand News: जमशेदपुर में दो गुटों के बीच पथराव के बाद इंटरनेट बंद, प्रशासन ने की शांति की अपील

Jharkhand स्थित Jamshedpur में रविवार को दो गुटों के बीच पथराव हो गया. आगजनी की घटनाएं हुईं और कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचा.

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर दो समूहों के बीच पथराव के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया है. जमशेदपुर में रविवार को दो गुटों के बीच पथराव हो गया. आगजनी की घटनाएं हुईं और कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचा. घटना कदमा थाना क्षेत्र की है. इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और सुरक्षा बलों ने सोमवार सुबह फ्लैग मार्च किया. कार्यकारी मजिस्ट्रेट ज्योति कुमारी ने कहा, 'बल सुबह-सुबह फ्लैग मार्च कर रहे हैं. इलाके में धारा 144 लागू है. इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक रोक दी गई हैं.'

अधिकारियों के मुताबिक, पूरे इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) कंपनी सहित बलों की भारी तैनाती की गई है. जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने इलाके की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा, 'स्थिति नियंत्रण में है. जो लोग एकत्र हुए थे उन्हें घर भेज दिया गया. पूरे क्षेत्र में बल और आरएएफ की एक कंपनी को तैनात कर दिया गया है तैनात है.'

Jharkhand: डोबो पुल पर आदिम जनजाति के लोगों ने स्थापित की बिरसा मुंडा की प्रतिमा, समर्थकों ने कहा- 'अपमान बर्दाश्त नहीं...'

कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया
एसएसपी कुमार ने कहा, 'कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.' उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम विजय जाधव ने कहा, 'हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं. सामान्य स्थिति लाने के लिए शांति समिति और अन्य हितधारकों के साथ संचार स्थापित किया जा रहा है.'
जाधव ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का भी आग्रह किया.

डीसी जाधव ने कहा, 'लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें. यदि उन्हें कोई भड़काऊ या अप्रिय संदेश मिलता है, तो कृपया पुलिस को इसकी सूचना दें.' मामले की आगे की जांच चल रही है.

इससे पहले रामनवमी पर झारखंड के जमशेदपुर के हल्दीपोखर इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हुई थी. एक समूह की ओर से जुलूस का विरोध किए जाने के बाद यहां रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव किया गया. दूसरे समूह ने फिर 'हनुमान चालीसा' पाठ का आयोजन किया था. इस दौरान हुई आगजनी में लगभग पांच लोग घायल हो गए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget