एक्सप्लोरर

Watch: हिंसा के बाद जमशेदपुर में प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से हो रही निगरानी

Jamshedpur News :जमशेदपुर में रविवार की रात दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद पुलिस 60 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. प्रशासन उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहा है.

Jamshedpur: जमशेदपुर में दो समुदायों में तनाव जारी है. जिला प्रशासन ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी है. किसी भी तरह की अप्रिय वारदात पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है. जमशेदपुर के सिटी एसपी के विजय शंकर ने एक ट्वीट में कहा है कि दोनों समुदायों के कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें अभय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है जिसके समर्थकों ने थाने पहुंचकर दुर्व्यवहार किया. सबके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

इंटरनेट सेवा बंद, धार्मिक ध्वज के अपवित्र करने के बाद बढ़ा तनाव 

उल्लेखनीय है कि कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर इलाके में धार्मिक ध्वज के अपमान की घटना के बाद रविवार की रात दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए. उपद्रवियों ने आगजनी, पत्थरबाजी और फायरिंग की. फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं. अब तक 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है. तनाव को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक-3 में पीपलधारी जटाधारी मंदिर से कुछ ही दूरी पर रामनवमी के दिन स्ट्रीट लाइट पर महावीरी झंडा बांधा गया था. इसी बीच बीते शनिवार को कुछ शरारती लोगों ने ध्वज की रस्सी पर प्रतिबंधित मांस लटका दिया. इसपर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. कार्रवाई के लिए 24 घंटे का समय पुलिस को दिया गया था.

मंदिर कमेटी के लोग बैठक के लिए जुट रहे थे तभी हुआ पथराव 

इसी मामले को लेकर रविवार शाम छह बजे मंदिर कमेटी के लोग घटना को लेकर बैठक के लिए जुट रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान 100 से अधिक संख्या में लोग पहुंच गए, जिनमें अधिकांश ने चेहरा ढंक रखा था. उन्होंने तोड़फोड़ और पथराव शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों ओर से जोरदार पत्थरबाजी हुई. इस दौरान झोपड़ीनुमा आधा दर्जन दुकानों और दो दोपहिया वाहनों में आग लगा दी गई.

लोगों से घर में रहने के लिए किया जा रहा आग्रह 

उपद्रव को शांत कराने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. दो घंटे तक शास्त्रीनगर के ब्लॉक संख्या-2 में उपद्रव मचाने वालों का कब्जा रहा. इस दौरान उपद्रवियों की पत्थरबाजी से सड़क ईंट और पत्थर से पट गए. उपद्रवियों पर काबू में करने के लिए रैफ को उतारा गया. रैफ ने उपद्रवियों के खिलाफ छह राउंड आंसू गैस के गोले दागे. रैफ ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया. अब क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. क्षेत्र की सारी दुकानें बंद हो गई. माहौल बिगड़ने के बाद प्रशासन ने कदमा क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया है. इसके अलावा पुलिस द्वारा माइक से लोगों को अपने घरों में रहने का आग्रह किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें :-Jamshedpur Violence : जमशेदपर में तनाव के बीच धारा 144 लागू, प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget