एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: जमशेदपुर सांसद के ऑफिस में जमकर हुआ हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की धक्का-मुक्की

Jamshedpur: कांग्रेस के कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ सांसद के ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे, जहां बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कराया.  

Jharkhand News: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को बिना सूचना दिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनेक ऑफिस का घेराव कर वहां जमकर धक्का-मुक्की की. कांग्रेस के कार्यकर्ता महंगाई के विरुद्ध सांसद के ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे, जहां बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर हाथापाई हुई. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.

कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

बता दें कि जमशेदपुर सांसद विद्दूत वरन महतो के कार्यालय के समक्ष त्रिपुरा राज्य में कांग्रस के प्रभारी डॉ अजय कुमार के ऊपर हुए हमले के विरोध में और महंगाई जैसे मामलों के खिलाफ जिला की महिला कांग्रेस बिना सूचना धरना देने पहुंचे थे. महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व मे यहां कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रकट करने पहुंचे थे. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के कार्यकर्ता भी इस दौरान सामने आ गए.

इसके बाद दोनों तरफ से काफी देर तक जमकर नारेबाजी हुई. नारेबाजी के दौरान देखते ही देखते बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हो गई. दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच यह झड़प काफी देर तक चली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग करवाया.  

धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

इसके बाद तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं सांसद कार्यालय के समक्ष ही धरना दे दिया. जमशेदपुर कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से सांसद के कार्यालय में महिला कांग्रेसियों के साथ धक्का-मुक्की की गई है इसके खिलाफ हाइकमान से राय मशवरा कर कानूनी कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी दर्ज कराएंगे.

वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि वह गिरफ्तारी देने को तैयार हैं, लेकिन सरकार में रहने वाले गुंडों को वह नहीं छोड़ेंगे. बिस्टुपुर थाना प्रभारी ने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष को कहा कि आप अपने कार्यकर्ता को गुमराह कर रहे हैं. थाना प्रभारी ने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष से कहा कि दोनों पक्ष में लड़ाई नहीं हो इसलिए आप यहां से हट जाएं. इसके बाद तमाम कांग्रेस जन धरना पर भी बैठ गए.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड पुलिस को मिली कामयाबी, लातेहार में दस और पांच लाख के इनामी दो नक्सली कमांडर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
बेरोजगारी से परेशान युवक 8 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज
झारखंड में PM मोदी, अमित शाह और CM योगी को मिली धमकी, केस दर्ज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget