एक्सप्लोरर

JAC 10th Topper: अखबार हॉकर, चायवाले, दूध विक्रेता, ठेलावाले के बच्चे बने झारखंड में मैट्रिक बोर्ड के स्टेट टॉपर

Jamshedpur News: मैट्रिक की परीक्षा में स्टेट टॉप करने वालों में 5 छात्राएं और एक छात्र शामिल है. खास बात यह है कि ये सभी बच्चे  बेहद कमजोर परिवारों से आते हैं. सभी ही आर्थिक पृष्ठभूमि कमजार है. 

JAC 10th Topper: झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा (Jharkhand Board Result) में आर्थिक तौर पर बेहद कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. मैट्रिक की परीक्षा में 6 स्टूडेंट्स ने 500 के कुल प्राप्तांक में से 490 अंक हासिल किए हैं. इन सभी को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने संयुक्त रूप से टॉपर घोषित किया है. इनमें 5 छात्राएं और एक छात्र है. सबसे गौरतलब बात ये कि ये सभी छात्र-छात्राएं कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवारों से हैं.

अखबार बांटते हैं पिता
टॉपरों में अभिजीत शर्मा (Abhijeet Sharma) जमशेदपुर निवासी अखिलेश शर्मा का पुत्र है. उसके पिता हर सुबह घर-घर घूमकर अखबार बांटते हैं और इसके बाद दिन में लोगों के घरों में जाकर बढ़ई का काम करते हैं. शहर के शास्त्रीनगर इलाके में किराए के मकान में रहने वाले अखिलेश शर्मा बताते हैं कि वो महीने में 10 से 12 हजार रुपए कमाते हैं. पुत्र अभिजीत ने बगैर किसी ट्यूशन-कोचिंग से पढ़ाई कर सफलता हासिल की है. अभिजीत का इरादा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है.

कोई दुकान चलाता है तो कई दूध बेचता है
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर की रहने वाली तान्या शाह (Tanya Shah) और निशु कुमारी (Nishu Kumari) का नाम भी राज्य के टॉपरों में शुमार है. दोनों चक्रधरपुर स्थित कार्मेल स्कूल की छात्रा हैं. तान्या शाह के पिता सतीश शाह चाय-समोसे की छोटी से दुकान चलाते हैं, जबकि निशु के पिता घर-घर जाकर दूध बेचते हैं. तानिया कहती हैं कि उसके माता-पिता ने आर्थिक परेशानियों के बावजूद उसे हमेशा पढ़ाई को लेकर प्रोत्साहित किया. निशु के पिता कहते हैं कि वो अपनी बेटी के उच्च शिक्षा के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं बाकी रखेंगे.

इनके बारे में भी जानें 
टॉपरों में तन्नू कुमारी (Tannu Kumari) गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड स्थित सरकारी प्लस टू विद्यालय की छात्रा है. उसके पिता अरविंद कुमार शाह की कपड़े की एक छोटी सी दुकान है. इसी तरह एक अन्य स्टेट टॉपर रिया कुमारी (Riya Kumari) पलामू जिले के हरिहरगंज की रहने वाली है. उसके पिता संतोष कुमार एक छोटी सी किराना दुकान चलाते हैं. रिया ने कहा कि उसका सपना डॉक्टर बनने का है. 6 टॉपरों में एक निशा वर्मा (Nisha Verma) भी है. हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा निशा के पिता झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी में अनुबंध पर नौकरी करते हैं. निशा प्रारंभ से मेधावी रही है. इनके अलावा राज्य की थर्ड टॉपर धनबाद के टुंडी की रहने वाली रीना कुमारी के पिता फुटपाथ पर ठेला लगाकर चाट-चाउमिन बेचते हैं. रीना भी डॉक्टर बनना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें:

Presidential Election 2022: यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने किया एलान, राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को देंगे अपना वोट

JAC Result 2022: अखबार बांटने के बाद पिता घर-घर जाकर करते हैं बढ़ई का काम, बेटे ने स्टेट में किया टॉप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget