एक्सप्लोरर

JMM नेता गणेश चौधरी पर IT रेड, कल्पना सोरेन ने कहा- 'सब चंपाई सोरेन के इशारे पर हो रहा'

Jharkhand Election 2024: झामुमो नेता गणेश चौधरी के आवास पर शनिवार को आयकर विभाग विभाग ने छापेमारी की, जिसको लेकर कल्पना सोरेन ने बीजेपी नेता चंपाई सोरेन पर निशाना साधा.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव व चर्चित उद्योगपति गणेश चौधरी के आवास पर शनिवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की. जिसको लेकर झामुमो नेता कल्पना सोरेन ने सभा के दौरान बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरायकेला में विधानसभा प्रत्याशी की हार के डर से बौखला गई है. इसलिए चंपाई सोरेन के इशारे पर छापेमारी की गई है. वहीं दूसरी तरफ गणेश चौधरी पर ईडी की कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर तंज कसा. 

उन्होंने लिखा, "हदस में इस कदर तुम पैदा जुनून मत करना, मुझे बदनाम करने को, तुम अपना खून मत करना."

बता दें कि 9 नवंबर को सुबह 4 बजे के करीब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने झामुमो नेता गणेश चौधरी के आवास पर छापेमारी की. ईडी की कार्रवाई देर रात तक चलती रही. इस दौरान कई अधिकारियों को उनके घर से बाहर आते जाते हुए देखा गया. वहीं ईडी की कार्रवाई के दौरान चौधरी घर की बालकनी में निकले और कैमरे के पर हाथ हिलाते हुए मुस्कुराते दिखाई दिए. ईडी की कार्रवाई के दौरान उनके घर या कार्यालय में किसी को आने की अनुमति नहीं दी गई. इस दौरान सीआरपीएफ के जवान तैनात दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि आंजनेय इस्पात के मालिक उदय सिंह का संबंध सीधे-सीधे हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव के साथ है. 


JMM नेता गणेश चौधरी पर IT रेड, कल्पना सोरेन ने कहा- 'सब चंपाई सोरेन के इशारे पर हो रहा

वहीं झामुमो नेता कल्पना सोरेन शनिवार दोपहर को पार्टी प्रत्याशी गणेश महाली के समर्थन में दिन्दली बस्ती फुटबॉल मैदान में रैली को संबोधित करने पहुंची. उन्होंने लोगों से गणेश महाली के लिए वोट मांगे और उन्हें जितवाने की अपील की. साथ ही कहा कि जिस तरह से गणेश चौधरी पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है इससे प्रतीत होता है कि बीजेपी के लोग घबरा चुके हैं. विधानसभा नामांकन के बाद जो तीन रैलियां हुई हैं उनके जनसैलाब के देखकर बीजेपी घबरा गई है और उसने साम दाम दंड भेद का प्रयोग करने लगी है. 

कल्पना सोरेन ने कहा कि ईडी और सीबीआई के माध्यम से हमारे मुख्यमंत्री को डराने का प्रयास किया जा रहा है. बिना किसी नोटिस के चंपाई सोरेन और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर चौधरी पर कार्रवाई की गई, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है बल्कि इससे जनता का विश्वास बढ़ेगा. चंपाई सोरेन का बेटा पैसा बांट रहा है जिसका वीडियो भी वायरल हुआ. उन्होंने कहा कि गणेश चौधरी को इनकम टैक्स की टीम ने घर में नजर बंद कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand IT Raid: 'जिस तरह से सत्ता का...', झारखंड में इनकम टैक्स की रेड पर क्या बोले पक्ष-विपक्ष के नेता?

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget