एक्सप्लोरर

Dhanbad News: गैंग्स ऑफ वासेपुर के मोस्ट वांटेड प्रिंस खान पर इंटरपोल का कसा शिकंजा, रेड और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

Dhanbad: प्रिंस खान ने विदेश भागने के बाद वहां से धमकी भरे कई वीडियो जारी किए, उसके गुर्गों ने पिछले छह महीने में धनबाद में हत्या, रंगदारी, फायरिंग के दो दर्जन से भी ज्यादा वारदात को अंजाम दिए हैं.

Jharkhand News: झारखंड के वासेपुर के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ इंटरपोल ने रेड और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है. इसकी सूचना यूएई और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल को दी गई है. धनबाद पुलिस के अपील पर सीबीआई ने प्रिंस खान की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से सहायता मांगी थी. पुलिस ने जो सूचना जुटाई है, उसके मुताबिक प्रिंस खान दुबई या शारजाह में छिपा है और वहीं से धनबाद कोयलांचल में गैंग ऑपरेट कर रहा है. उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस धनबाद में फायरिंग के एक केस के सिलसिले में जारी किया है. जबकि ब्लू कॉर्नर नोटिस उसके खिलाफ पुलिस के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) द्वारा एक दूसरे केस में की जा रही जांच के संदर्भ में जारी किया गया है.

वहीं प्रिंस खान को अगर गिरफ्तार कर लिया जाता है तो पुलिस उसे प्रत्यर्पित कर झारखंड लाने की कोशिश करेगी. बता दें कि, कुछ महीने पहले प्रिंस खान, हैदर अली के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया था. इसका खुलासा सीआईडी की जांच में हुआ था. जांच में यह बात भी सामने आई थी कि विदेश भागने के लिए उसने धनबाद पुलिस के ही अफसरों की मदद से पासपोर्ट बनवाया था. इसके बाद धनबाद के एसएसपी ने उसके पासपोर्ट एप्लीकेशन का वेरिफिकेशन करने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ जांच बिठाई थी. प्रिंस खान ने विदेश भागने के बाद वहां से धमकी भरे कई वीडियो जारी किए, उसके गुर्गों ने पिछले छह महीने में धनबाद में हत्या, रंगदारी, फायरिंग के दो दर्जन से भी ज्यादा वारदात को अंजाम दिए हैं.

प्रिंस खान के 40 से ज्यादा गुर्गे गिरफ्तार
हाल में भी उसके गिरोह ने कई होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गोलीबारी की थी. प्रिंस खान वासेपुर के सबसे बड़े गैंगस्टर माने जाने वाले फहीम खान के लिए काम करता था. फहीम खान जेल में है और वह इस गैंग की कमान संभालना चाहता था. इसी बात पर उसका फहीम खान से अलगाव हो गया और उसने अलग गैंग बना लिया. फहीम खान के लिए काम करते हुए उसने कई वारदात अंजाम दिए थे, लेकिन नवंबर 2021 में जब उसने फहीम खान के करीबी माने जाने वाले नया बाजार निवासी महताब आलम उर्फ नन्हे की हत्या कर दी. इसके बाद उसका नाम अपराध की दुनिया में तेजी से उछला. उसने वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी भी ली थी. धनबाद पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही है. पुलिस प्रिंस खान के गिरोह के 40 से ज्यादा गुर्गों और उसके मददगारों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उसका आतंक कम नहीं हो रहा.

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के DSP पर गोली चलाने वाले शूटर को रामगढ़ में दबोचा, गैंगस्टर अमन साहू से है कनेक्शन

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget