एक्सप्लोरर

'मैं हेमंत सोरेन' झारखंड को मिला 14वां CM, शपथ ग्रहण में INDIA गठबंधन के कई नेता रहे मौजूद

Hemant Soren Takes Oath: हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार (28 नवंबर) को शपथ ली. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन ने गुरुवार (28 नवंबर) को एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की कमान संभाल ली. उन्होंने रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता का CM के रूप में यह चौथा कार्यकाल है. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस दौरान मौजूद रहीं. इसके साथ ही जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी शपथग्रहण के दौरान उपस्थित रहीं.

शपथग्रहण समारोह में कई बड़े नेता रहे मौजूद

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस नेता तारिक अनवर, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार समेत कई और नेता उपस्थि रहे.

हेमंत सोरेन के बेटे नितिल सोरेन ने क्या कहा?

शपथग्रहण समारोह से पहले हेमंत सोरेन के बेटे नितिल सोरेन ने कहा, "मैं अपने पिता के शपथग्रहण को लेकर बहुत खुश हूं. हर कोई इसका गवाह बनने आया है. आदिवासियों से मैं कहना चाहूंगा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आपके लिए काम कर रहा है. पूरे झारखंड के लिए काम कर रहा है.''

झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन को 56 सीटों पर मिली जीत

झारखंड में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में हेमंत सोरेन ने बीजेपी के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 वोटों के अंतर से हराकर बरहेट सीट पर जीत दर्ज की थी. JMM के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल करके अपना बहुमत बनाए रखा, जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को 24 सीटों पर जीत मिली.

Jharkhand: खूंटी में कसाई ने रेप के बाद 'लिव-इन पार्टनर' की गला घोंटकर की हत्या, 50 टुकड़ों में काटा, फिर क्या किया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget