एक्सप्लोरर

Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को ED का समन, आज हो सकती है पूछताछ 

ED: झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी डीएसपी विमल कुमार को ED ने समन भेजा है. आज उनसे कई मामलों में पूछताछ होगी. उनके ठिकानों पर छापेमारी में दो एके 47 राइफल और 60 कारतूस बरामद हुए थे.

Jharkhand CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी डीएसपी विमल कुमार को ED ने समन भेजा है. इस मामले में आज उनसे पूछताछ हो सकती है. झारखंड में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ईडी की टीम सक्रिय हो गई है, ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी डीएसपी विमल कुमार को समन भेजकर आज पूछताछ के लिए बुलाया है. बताया जा रहा है कि उनसे झारखंड में सत्ता से लेकर ब्यूरोक्रेसी के गलियारे में ऊंची पहुंच रखने वाले ठेकेदार और कारोबारी प्रेम प्रकाश के संबंध में पूछताछ की जाएगी.

ठिकाने से ये चीजें हुई थी बरामद
गौरतलब है कि प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में दो एके 47 राइफल और 60 कारतूस बरामद हुए थे. प्रेम प्रकाश के ठिकाने से बीते अगस्त महीने में बरामद राइफल्स दो पुलिस जवानों के थे, बताया जाता है कि ये दोनों जवान सीएम सिक्योरिटी में तैनात थे लेकिन उन्होंने अपने हथियार ठेकेदार के घर छोड़ रखे थे. ठेकेदार प्रेम प्रकाश को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था, वह फिलहाल जेल में है.

क्या है पूरा मामला?
झारखंड में सत्ता से लेकर ब्यूरोक्रेसी के गलियारे में ऊंची पहुंच रखने वाले ठेकेदार-कारोबारी प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में दो ए.के. 47 राइफलों और 60 कारतूस की बरामदगी के मामले में अब सीएम हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी डीएसपी विमल कुमार से पूछताछ होगी. ईडी ने उन्हें नोटिस जारी कर आगामी 28 फरवरी को हाजिर होने को कहा है. ठेकेदार प्रेम प्रकाश को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. अब इसी प्रकरण में सीएम के सिक्योरिटी इंचार्ज से पूछताछ होगी.

इस मामले में रांची पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया था कि 23 अगस्त को बारिश में फंस जाने की वजह से जवानों ने प्रेम प्रकाश के मकान में एक अलमारी में हथियार और कारतूस रख दिये थे. प्रेम प्रकाश का स्टाफ जवानों का परिचित है, इसलिए दोनों रात में अपने हथियार वहां छोड़कर चले गये थे. अगले दिन जब वे वापस वहां हथियार लेने पहुंचे तो पता चला कि ईडी की छापामारी चल रही है. रांची पुलिस ने प्रेम प्रकाश के घर हथियार रखने वाले जवानों को सस्पेंड कर दिया था.

ये भी पढ़ें: Jharkhand ED Raid: झारखंड में एक और इंजीनियर के ठिकानों पर ईडी का छापा, टेंडर में बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget