एक्सप्लोरर

31 जनवरी को इस्तीफा, 4 जुलाई को शपथ, हेमंत सोरेन तीसरी बार बने CM

Hemant Soren Oath Highlights: हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली. वो तीसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे. बुधवार को उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

Key Events
Hemant Soren oath live updates jharkhand cm Champai Soren resign 31 जनवरी को इस्तीफा, 4 जुलाई को शपथ, हेमंत सोरेन तीसरी बार बने CM
(हेमंत सोरेन आज लेंगे शपथ)
Source : PTI

Background

Hemant Soren Oath News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. गुरुवार (4 जुलाई) को राजभवन में उन्हें राज्यपाल ने शपथ दिलाई. इससे पहले बुधवार (3 जुलाई) को इंडिया गठबंधन के नेताओं और विधायकों की बैठक में इसपर फैसला लिया गया. ये बैठक मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की रांची स्थित आवास पर बुलाई गई थी. इसमें सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को JMM विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया गया. बैठक में मौजूद रहे कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री होंगे. 

बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी मौजूद थीं. हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद पार्टी का काम कल्पना सोरेन ही देख रहीं थी. हेमंत सोरेन के जेल में रहते हुई ही उन्होंने पहली बार विधानसभा का उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज की.

मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे. बता दें कि कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 जून को झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत दी थी. इसके बाद वो उसी दिन जेल से रिहा हुए.

ईडी ने उन्हें 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से ठीक पहले उन्होंने हिरासत में ही राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद हेमंत सोरेन के करीबी चंपई सोरेन सीएम बने.

झारखंड कैबिनेट में वर्तमान में 12 के मुकाबले 10 मंत्री हैं. मंत्रिपरिषद में 2 फरवरी को चंपई सोरेन समेत तीन मंत्री शामिल हुए थे. इसके बाद 16 फरवरी को आठ विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया था.

11 मंत्रियों में से ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी के बाद 11 जून को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 45 रह गई है. इनमें जेएमएम के 27, कांग्रेस के 17 और आरजेडी के एक विधायक शामिल हैं.

16:52 PM (IST)  •  04 Jul 2024

Hemant Soren Oath Live: हेमंत सोरेन ने ली शपथ

हेमंत सोरेन ने गुरुवार (4 जुलाई) को झारखंड के सीएम पद की शपथ ली. राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. 31 जनवरी को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था. जेल से रिहा होने के बाद वो फिर से सीएम की कुर्सी पर काबिज हुए. वो तीसरी बार झारखंड के सीएम बने हैं.

16:42 PM (IST)  •  04 Jul 2024

Hemant Soren Oath Live: कल्पना सोरेन ने छूए चंपई सोरेन के पैर

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से में शामिल होने के लिए चंपई सोरेन भी पहुंचे. हेमंत सोरेन के साथ उनका परिवार भी राजभवन पहुंचा है. कल्पना सोरेन ने चंपई सोरेन के पैर छूकर आशीर्वाद लिए.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget