एक्सप्लोरर

Jharkhand: कोर्ट ने हेमंत सोरेन की कस्टडी बढ़ाई, अब पांच दिन और ED की रिमांड में रहेंगे पूर्व सीएम

Hemant Soren in ED Custody: जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है. उन्हें बुधवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था जिस दौरान उनकी रिमांड बढ़ा दी गई है.

Jharkhand News: ईडी (ED) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया. इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से बहस हुई. ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से और पूछताछ करने के लिए कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड मांगी थी. जिसपर न्यायालय ने पांच दिन की रिमांड अवधि की स्वीकृति दे दी है.

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता ने कहा, "ईडी ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसका हमने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि अब और रिमांड की जरूरत नहीं है क्योंकि उनसे (हेमंत सोरेन) पहले ही 20 जनवरी को 8 घंटे और 31 जनवरी को 8 घंटे की पूछताछ हो चुकी है. इन पांच दिनों में उनसे 120 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है; इसलिए आगे किसी रिमांड का कोई मामला नहीं है."

हेमंत सोरेन को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची में पीएमएमए कोर्ट में पेश किया गया था. जब वो अपनी गाड़ी से बाहर निकले वहां मौजूद लोगों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवावद किया. हेमंत सोरेन को ईडी ने आठ घंटों की लंबी पूछताछ के बाद 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने ईडी की कस्टडी में राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. पिछले दिनों हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाए थे. कल्पना ने कहा था कि हेमंत सोरेन फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा में उपस्थित न हो पाएं इसके लिए ईडी ने कोर्ट में घोर विरोध किया था.

हेमंत जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया- कल्पना
उधर, आज यानी 7 फरवरी को हेमंत सोरेन की शादी सालगिरह है जिस पर उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है. दरअसल, वह हेमंत सोरेन का 'एक्स' हैंडल इस्तेमाल कर रही हैं. कल्पना ने ट्वीट में लिखा, ''झारखंड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमंत जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया. उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा. आज हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमंत जी परिवार के बीच नहीं हैं. बच्चों के साथ नहीं हैं. विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे. मैं एक वीर झारखंडी योद्धा की जीवन साथी हूं. आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी. हेमंत जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी.''

ये भी पढ़ें-  Jharkhand Politics: झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन की असल अग्निपरीक्षा अभी बाकी? समझें सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाड़ी सब्जी बेचने को मजबूर, सरकारी नौकरी का इंतजार
4 गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाड़ी सब्जी बेचने को मजबूर, सरकारी नौकरी का इंतजार
Jharkhand: SIR में नाम हटाने पर टकराव, BJP एजेंटों के फॉर्म पर BLO की रोक
झारखंड: SIR में नाम हटाने पर टकराव, BJP एजेंटों के फॉर्म पर BLO की रोक
बिहार-झारखंड में सोन को लेकर समझौता, किस राज्य को कितना पानी मिलेगा?
बिहार-झारखंड में सोन को लेकर समझौता, किस राज्य को कितना पानी मिलेगा?
रांची में रिटायर्ड अफसर ने की खुदकुशी! पंखे से लटका मिला शव
रांची में रिटायर्ड अफसर ने की खुदकुशी! पंखे से लटका मिला शव

वीडियोज

Darshan Jariwala ने Apara Mehta के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं अपना सच जानता हूं’
Ramayana Part 1 के Climax में होगी Sunny Deol के Hanuman की सरप्राइज एंट्री? बड़ा अपडेट
Hanuman Ansh ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, छोटे बजट में 47 करोड़ से ज्यादा की कमाई!
Gandhari EXCLUSIVE: Taapsee Pannu ने Fake Box Office और Quality Content पर खुलकर की बात
Bigg Boss 20 में नहीं जाएंगी Mallika Sherawat, Abhishek Malhan बोले- इनमें है Bigg Boss वाली वाइब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद
कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद
BCCI मीटिंग खत्म, लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर; आए 5 अपडेट 
BCCI मीटिंग खत्म, लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर; आए 5 अपडेट 
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
Embed widget