एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद माहौल गरमाया, आदिवासी संघ ने 1 फरवरी को झारखंड बंद का किया एलान

Hemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को सोरेन को कोर्ट में पेश किया जाएगा. चंपई सोरेन अगले सीएम होंगे.

आदिवासी संघ ने गुरुवार 1 फरवरी को झारखंड बंद का एलान किया है. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ बंद का एलान किया गया है. जाहिर है हेमंत सोरेन आदिवासी समाज से आते हैं. उनके पिता शिबू सोरेन को आदर के साथ 'दिशोम गुरू' के नाम से बुलाया जाता है. बता दें कि बुधवार (31 जनवरी) को दोपहर 1 बजे से शुरू हुई पूछताछ के बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही झारखंड के अगले सीएम के नाम पर जारी सस्पेंस भी खत्म हो गया. झारखंड के मंत्री चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया. तीन बसों से महागठबंधन के विधायक राज्यपाल से मिलने पहुंचे. चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया.

राज्यपाल से मुलाकात के बाद विधायकों ने कहा कि उनके पास 47 एमएलए का समर्थन है. इसके बाबत उन्होंने राज्यपाल को पत्र सौंपा. राज्यपाल ने फिलहाल शपथग्रहण की डेट फाइनल नहीं की है. सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को वो शपथग्रहण की तारीख पर फैसला ले सकते हैं.


हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद माहौल गरमाया, आदिवासी संघ ने 1 फरवरी को झारखंड बंद का किया एलान

हेमंत सोरेन की आज की रात रांची स्थित ईडी के दफ्तर में गुजरेगी. गिरफ्तारी के बाद उन्हें ईडी की टीम हिरासत में लेकर रात करीब दस बजे एयरपोर्ट रोड स्थित दफ्तर पहुंची. उन्हें गुरुवार को मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा, उसके बाद जेल भेजा जाएगा. इस बीच सोरेन की ओर से बुधवार को ही झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट पिटिशन दायर कर ईडी की पूरी कार्रवाई को चुनौती दी गई है. हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए गुरुवार दिन साढ़े दस बजे का समय निर्धारित किया है. हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा शंकर की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछताछ के बाद शाम करीब पांच बजे ही सूचित कर दिया था कि वह उन्हें गिरफ्तार करने जा रही है.

चंपई सोरेन की राजनीतिक हैसियत...पैर छूते हैं हेमंत सोरेन, लोग बुलाते हैं 'झारखंड टाइगर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र के पहले दिन झारखंड विधानसभा में बवाल, CM हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग
मानसून सत्र के पहले दिन झारखंड विधानसभा में बवाल, CM हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग
रांची: 'सोनम वांगचुक के कहने पर पानी पिया था, अनशन नहीं तोड़ा', छात्र नेता देवेंद्र महतो ने किया साफ
रांची: 'मैंने अनशन नहीं तोड़ा, छात्रों का आंदोलन खराब न करें', देवेंद्र महतो ने किया साफ
आज से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, JPSC पर बवाल के आसार
आज से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, JPSC पर बवाल के आसार
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget