एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार, सीएम पद से दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन को कमान | बड़ी बातें

Hemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन से बुधवार (31 जनवरी) को दोपहर करीब डेढ़ बजे पूछताछ शुरू हुई थी. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. अब चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे.

Hemant Soren Arrested: झारखंड में बड़ी सियासी हलचल देखने को मिल रही है. हेमंत सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके कुछ देर बाद ही केंद्रीय जांच एजेंसी (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने सीएम दफ्तर में उनसे दोपहर करीब डेढ़ बजे पूछताछ शुरू की थी. बड़ी बातें-

1. हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में रात के करीब साढ़े 8 बजे राजभवन पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया.

2. इस्तीफा देने के ठीक बाद ईडी की टीम सोरेन को अपने दफ्तर ले गई, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अब उन्हें गुरुवार (1 फरवरी) को कोर्ट में पेश किया जाएगा और ईडी हिरासत की मांग करेगी. गिरफ्तारी से कुछ समय पहले झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी सीएम मुख्यालय पहुंचे. यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. रांची में पुलिस को अलर्ट रखा गया है. ईडी दफ्तर, राजभवन और मुख्यमंत्री कार्यालय के पास धारा 144 लगाई गई है.

 

हेमंत सोरेन ने सौंपा इस्तीफा
हेमंत सोरेन ने सौंपा इस्तीफा

3. अब हेमंत सोरेन के करीबी चंपई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्रीं होंगे. उन्हें हेमंत सोरेन से पूछताछ के बीच विधायक दल का नेता चुना गया और इससे जुड़ा पत्र लेकर सभी विधायक तीन बसों से राजभवन पहुंचे. पत्र पर 47 विधायकों का हस्ताक्षर है.

 

चंपई सोरेन
चंपई सोरेन

4. चंपई सोरेन से पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सीएम की रेस में था. हालांकि कल्पना को लेकर परिवार में ही विरोध के स्वर उठने लगे. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की विधायक और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन ने खुले तौर पर कहा कि वह कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का विरोध करेंगी.

5. सीता सोरेन, शिबू सोरेन के बड़े बेटे दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं. मंगलवार (30 जनवरी) को जब विधायक दल की बैठक हुई, उस दौरान भी सीता सोरेन मौजूद नहीं थी. इसी के बाद से नाराजगी की अटकलें लगाई जाने लगी.

6. कल्पना सोरेन विधायक नहीं हैं और वो जेएमएम की विधायक दल की बैठक में मौजूद थीं. कल्पना को सीएम बनाए जाने की अटकलों के बीच सीता सोरेन ने कहा कि पार्टी में कई वरिष्ठ नेता हैं, जिन्हें बागडोर सौंपी जा सकती है. अगर वे एक परिवार से चुनाव करना चाहते हैं, तो मैं सदन में सबसे वरिष्ठ हूं और लगभग 14 साल तक विधायक रही हूं.


हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार, सीएम पद से दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन को कमान | बड़ी बातें

7. परिवार में विरोध की आवाज उठने के साथ ही विधायक दल की बैठक में सरायकेला सीट से विधायक चंपई सोरेन को नेता चुना गया. चंपई झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं.

8. राजभवन से निकलने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया है. हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है. शपथ के लिए अभी समय नहीं मिला है. राज्यपाल ने कहा है कि जल्द ही समय तय करेंगे.

9. बता दें कि ईडी ने सोमवार (29 जनवरी) को हेमंत सोरेन के नई दिल्ली में शांति निकेतन स्थित आवास पर दबिश दी थी. सोरेन यहां नहीं मिले. कई घंटे तक ईडी की पहुंच से बाहर रहे सोरेन मंगलवार को दोपहर में सीएम आवास पर पहुंचे और ईडी को 31 जनवरी का समय दिया. सूत्रों ने बताया कि सोरेन दिल्ली से रांची सड़क मार्ग से पहुंचे. ईडी के एक्शन के बीच अटकलें लगाई जाने लगी की सोरेन गिरफ्तार होंगे. ईडी ने सोरेन को 10 समन जारी किया था, लेकिन वो पेश नहीं हुए थे. ईडी ने 20 जनवरी को उनसे पूछताछ की थी

10. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''जो मोदी जी के साथ नहीं गया, वो जेल जाएगा. झारखंड के मुख्यमंत्री, श्री हेमंत सोरेन पर ED लगाकर उनका त्यागपत्र देने को मजबूर करना फेडलरिज्म की धज्जियां उड़ाना है.'' उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत एक-एक करके विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने का भाजपाई काम जारी है. बीजेपी की वॉशिंग मशीन में जो चला गया वो सफ़ेदी की चमकार से साफ़ है, जो नहीं गया वो दाग़दार है ? तानाशाही से लोकतंत्र को अगर बचाना है तो बीजेपी को हराना होगा. 

Who is Champai Soren: चंपई सोरेन की राजनीतिक हैसियत...पैर छूते हैं हेमंत सोरेन, लोग बुलाते हैं 'झारखंड टाइगर'

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget