एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन एक दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में, होटवार जेल के अपर डिवीजन सेल में रखा जाएगा

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन को ED ने बुधवार को गिरफ्तार किया था. ईडी ने 10 दिनों की रिमांड मांगी थी. ईडी की तरफ से मांगी गई रिमांड पर शुक्रवार (2 फरवरी) को भी कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी.

Hemant Soren Arrested: झारखंड में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रांची की एक अदालत ने हेमंत सोरेन को एक दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. हेमंत सोरेन होटवार जेल भेजे जा रहे, उन्हें वहां अपर डिवीजन सेल में रखा जायेगा. केंद्रीय जांच एजेंसी (ईडी) ने सोरेन को बुधवार (31 जनवरी) को सीएम आवास पर लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी से ठीक पहले ईडी की हिरासत में सोरेन राजभवन पहुंचे और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. 

इस बीच सोरेन परिवार के करीबी चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. चंपई सोरेन का कहना है कि उनके समर्थन में 47 विधायक हैं. इन दावों के बीच सवाल बरकरार है कि आखिर उनका शपथ कब होगा?

जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के नए नेता चंपई सोरेन सरकार बनाने का दावा लेकर गुरुवार की शाम एक बार फिर राजभवन जाएंगे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें 5.30 बजे का वक्त दिया है. चंपई सोरेन के साथ-साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता भी रहेंगे.चंपई सोरेन ने बुधवार की रात को भी राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को गठबंधन के 43 विधायकों के हस्ताक्षर वाले पत्र के साथ सरकार बनाने की दावेदारी पेश की थी.राज्यपाल ने कहा था कि इस संबंध में वह जल्द ही निर्णय लेंगे.

करीब 16 घंटे तक राजभवन से बुलावा मिलने का इंतजार करने के बाद चंपई सोरेन ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे राज्यपाल को पत्र लिखा. इसमें उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद ही मेरे नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया गया है.हमने 47 विधायकों के समर्थन के दावे और 43 विधायकों की साइन का समर्थन पत्र आपको सौंपा है. 43 विधायक बुधवार को राजभवन के गेट के बाहर भी खड़े थे. पिछले 18 घंटों से राज्य में कोई सरकार नहीं है. इससे असमंजस की स्थिति है. आग्रह है कि सरकार बनाने के लिए हमें बुलाया जाए.चंपई सोरेन ने यह भी कहा है कि राज्यपाल अगर संतुष्ट होना चाहें तो सभी 43 विधायक राजभवन पहुंच सकते हैं.बहरहाल, इस पत्र के बाद राजभवन की ओर से चंपई सोरेन को शाम 5.30 बजे मुलाकात का वक्त दिया गया है. यदि उनका दावा स्वीकार किया गया तो आज ही उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है.

चंपई सोरेन ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी, कहा- 'मैं राज्य में स्थिर सरकार देने में सक्षम हूं, 18 घंटे से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget