एक्सप्लोरर

'...तो राजनीति छोड़ दूंगा, आंसू नहीं बहाऊंगा', हेमंत सोरेन का बीजेपी पर बड़ा हमला, गिरफ्तारी को लेकर क्या कुछ कहा?

Hemant Soren in Assembly: झारखंड के पूर्व सीएण हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को काला अध्याय बताया.

Hemant Soren Speech: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने विधानसभा में कहा कि 31 जनवरी की काली रात, देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ी है. मेरी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल है.

हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं आंसू नहीं बहाऊंगा. आंसू वक्त के लिए रखूंगा. अगर मुझपर घोटाले साबित हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा, संन्यास ही नहीं झारखंड छोड़ दूंगा. साबित करें कि वो जमीन मेरे नाम पर है.

हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए ईडी की हिरासत में विधानसभा पहुंचे. उन्हें ईडी ने जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद चंपई सोरेन सीएम बने.

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कही ये बात

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ''हमारी पूरी पार्टी और गठबंधन चंपई सोरेन का समर्थन करती है. 31 जनवरी की काली रात, देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ी है. 31 तारीख रात को देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई होगी. जिस तरीके से ये घटना हुई मैं आश्चर्यचकित हूं. सही गलत की समझ इंसान भी रखता है.'

हेमंत सोरेन ने आगे कहा, ''मेरे स्वाभिमान को कोई बुरी नजर डालेगा उसे मुंह तोड़ जवाब देंगे. कर्ज देने में भी आदिवासियों से भेदभाव हो रहा है. आप तैयार हो जाएं नई परिभाषा गढ़ने जा रही है. हम न डरे, न हमने पीठ दिखाई. अलग राज्य का दर्जा मांगा तो इन्होंने हंसी उड़ाई. गैरकानूनी काम इन एजेंसियों से सीखे.''

उन्होंने कहा, 'बड़ी सुनियोजित तरीके से, लंबे समय से 2022 से 31 तारीख को हुए अंजाम की पटकथा लिखी जा रही थी. मेरी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल है. आज ऐसा लगता है कि बाबा अंबेडकर जी का जो सपना था कि सभी लोग एक प्लैटफॉर्म पर आएं. आज कहीं न कहीं इन (आदिवासी) वर्गों के प्रति सत्ता पक्ष की घृणाएं हैं, ये हमारी समझ से परे है.''

हेमंत सोरेन ने कहा, ''ये कहते हैं...इनको शर्म नहीं है कि जंगल में थे तो जंगल में ही रहना चाहिए. ये हमें अछूत समझते हैं. हम इनके बराबर में आ गए तो इनके कपड़े मैले हो गए. मुझे इसका आभास था, हमने हार नहीं मानी है. मुझे जेल के सलाखों के पीछे बांध कर ये अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे.''

पूरे देश में आदिवासी सुरक्षित नहीं: हेमंत सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''मुझे पता था कि ये मेरे कार्यकाल में भी रोड़े अटकाएंगे. झारखंड में ही नहीं पूरे देश में आदिवासी सुरक्षित नहीं है. इनको कोई रोक नहीं सकता. हमारी खनिज संपदा पर इनकी गिद्ध नजर है. आपको मेरे हवाई जहाज में चलने से दिक्कत है, मेरे 5-स्टार होटल में रुकने से दिक्कत है, इनको मेरे बीएमडब्ल्यू में चलने से दिक्कत है.''

ये भी पढ़ें-

Jharkhand Floor Test Live: फ्लोर टेस्ट: झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन बोले, 'आरोप साबित हुए तो राजनीति से संन्यास ही नहीं, झारखंड छोड़ दूंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?
झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग
झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग
झारखंड में बारिश और वज्रपात का कहर, अबतक 14 लोगों की हुई मौत
झारखंड में बारिश और वज्रपात का कहर, अबतक 14 लोगों की हुई मौत
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget