एक्सप्लोरर

Jharkhand Naxal Attack: हजारीबाग में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों का हमला, चार गाड़ियों को फूंका, सर्च ऑपरेशन शुरू

Hazaribagh Naxal Attack: झारखंड के हजारीबाग में लगभग 12 की संख्या में नक्सली कठौतिया-टोरी चंदवा रेल लाइन के निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे. इसके बाद दो हाइवा, एक पेलोडर और पिकअप वाहन को जला दिया.

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के कटकमसांडी थाना (Katkamsandi Police Station) अंतर्गत शाहपुर हेसाकुदर गांव में माओवादी नक्सलियों ने गुरुवार तड़के लगभग तीन बजे रेलवे लाइन निर्माण कार्य में लगे चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया. नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी छोड़ा और वारदात की जिम्मेदारी ली है. माना जा रहा है कि लेवी (रंगदारी) की मांग को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है.

बताया जा रहा है कि लगभग 12 की संख्या में नक्सली कठौतिया-टोरी चंदवा रेल लाइन के निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे. उन्होंने निर्माण कार्य में लगे दो हाइवा, एक पेलोडर और पिकअप वाहन को जला दिया. सभी जले हुए वाहन रेलवे कंपनी के बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है और माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है.

पिछले डेढ़ महीने में तीसरा हमला

झारखंड में पिछले डेढ़ महीने के भीतर रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों का यह तीसरा हमला है. इसके पहले 25 सितंबर को रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों ने हमला कर निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों और एक जेनरेटर को आग के हवाले कर दिया था. इसी तरह एक सितंबर को सिमडेगा जिले में कनरवा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई ने हमला कर एक पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया था.

सुरक्षा के लिए लिखा गया था पत्र

वहीं 23 अगस्त को पलामू में भी नक्सलियों ने एक रोड कन्स्ट्रक्शन साइट पर हमला कर आठ गाड़ियों को फूंक डाला था. इसी तरह मई महीने में चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन में भी कन्स्ट्रक्शन साइट पर हमला कर एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी गई थी. पूर्व में रेलवे रेलवे विकास निगम लिमिटेड रांची ने हमलों की लगातार हो रही घटनाओं पर राज्य सरकार के गृह विभाग को हाल में पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी. पत्र में ऐसी कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया था कि इस वजह से रेलवे की कई परियोजनाएं बाधित हो रही हैं.

ये भी पढ़ें- Hemant Soren ED Summons: ईडी के समन के खिलाफ CM हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड HC में सुनवाई टली, जानें- पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget