एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड के गोड्डा में रंग लगाने के विवाद में बुजुर्ग महिला की पीट-पीट कर हत्या, सभी आरोपी फरार

Jharkhand Crime : गोड्डा जिले में होली में जबरन रंग लगाने से मना करने पर हुड़दंगियों ने एक बुजुर्ग महिला की पीट- पीट कर हत्या कर दी. हत्यारे नशे की हालत में थे और महिला की मौत होने के बाद फरार हो गए.

Ranchi : झारखंड के गोड्डा जिले में रंग लगाने के विवाद में एक 65 वर्षीय महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. महिला बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर नीमा गांव की रहने वाली थी. बताया गया कि होली पर कुछ लोग हुड़दंग मचा रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग मुरारी सिंह नाम के शख्स के घर पर पहुंच कर रंग लगाने के लिए जोर जबरदस्ती करने लगे.

मौत के बाद भाग गए उपद्रवी 

मुरारी सिंह की मां बुच्ची देवी ने जबरदस्ती कर रहे लोगों को मना किया, लेकिन हुड़दंगी मानने को तैयार नहीं थे. इसके बाद विवाद बढ़ गया और नशे में धुत्त लोगों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला. इसके बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.. मुरारी सिंह ने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था. हुड़दंग कर रहे लोगों ने मेरी मां की जान ले ली.

पिटाई के अलवा बुजुर्ग को उठा उठाकर पटका 

मुरारी सिंह ने पुलिस को बताया कि पप्पू मंडल, ललित मंडल, सुभाष मंडल, रंजीत मंडल, हीरा लाल मंडल और नीलम देवी ने उनकी मां को पीटा. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी नशे में चूर थे और रंग लगाने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद बुजुर्ग महिला बुच्ची देवी की बुरी तरह पिटाई करने के बार कई बार उठा उठाकर पटक दिया. इसी वजह से उनकी मौत हो गई. मां की मौत के बाद मुरारी सिंह ने जब आरोपियों के नाम बताए तो पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है. 

ये भी पढ़ें :- Jharkhand Crime: रांची में चार दिन पहले किडनैप किए गए 8 साल के बच्चे की हत्या, तालाब में मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग
झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग
झारखंड में बारिश और वज्रपात का कहर, अबतक 14 लोगों की हुई मौत
झारखंड में बारिश और वज्रपात का कहर, अबतक 14 लोगों की हुई मौत
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget