एक्सप्लोरर

Jharkhand: गोड्डा में पेड़ से लटका मिला नाबालिग लड़के और लड़की का शव, हुआ ये खुलासा

Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा में नाबालिग लड़का-लड़की का पेड़ पर लटका शव पाया गया. इसके बाद मृतका के पिता की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

Jharkhand Latest News: झारखंड के गोड्डा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमडीहा नयाडिह के बगीचे में नाबालिग लड़के और लड़की का शव लटका मिला. स्थानीय लोगों ने जब सुबह शव को देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस दल-बल के साथ पहुंची.

सुबह के 8 बजे करीब स्थानीय लोगों ने पेड़ों से लटका हुआ शव देखा और घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी गई और सदर एसडीपीओ, थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक मौके पर पहुंचे. शव को उतरवाकर पहचान की गई, जिसके बाद नाबालिग लड़के और लड़की की पहचान भी कर ली गई है.

घटना को लेकर होने लगीं अलग-अलग चर्चाएं
शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और चारों ओर घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं होने लगीं. मृतक युवती के पिता मंटू राय ने बताया कि वो अहले सुबह ही खेतों में काम करने चले गए. सुबह 8 बजे करीब उन्हें गांव के लोगों ने बताया कि उनकी बेटी का शव मिला है, जिसके बाद वो वहां पहुंचे.

बीते दिन दी गई थी धमकी
मृतक नाबालिग युवक की बड़ी बहन ने बताया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. यह बदले की भावना से की गई है. उनके घर की लड़की की शादी हमारे घर में हुई थी और तब से लगातार विवाद चल रहा था और बीते दिन धमकी भी दी गई थी. वहीं घटना की लेकर पुलिस ने बताया की शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. बाद में सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.

(गोड्डा से अजित सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: झारखंड में दिलचस्प रहे चुनावी परिणाम, 70 फीसदी उम्मीदवार NOTA से हारे, 88 प्रतिशत की जमानत जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget