एक्सप्लोरर

'घटिया मानसिकता का परिचय दे रहे हैं राहुल गांधी', जानें- क्यों भड़के BJP सांसद निशिकांत दुबे?

Nishikant Dubey On Rahul Gandhi: अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने पर राहुल गांधी की आलोचना को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में देश को एकजुट रहना चाहिए.

देश की राजनीति में इस समय अंतराष्ट्रीय मामलों को लेकर अगल ही बहस छिड़ी हुई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में अमेरीका ने भारत पर 50 % टैरिफ की घोषणा कर दी है. जिसे लेकर अब केंद्र सरकार पर विपक्ष हमला वर है. 

इस मुद्दे पर जहां विपक्ष केंद्र सरकार की आलोचना कर रहा है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे ने तीखा जवाब दिया है. एएनआई को दिए बयान में झारखंड के गोड्डा से सांसद दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ‘घटिया मानसिकता’ का परिचय दे रहे हैं.

विपक्ष को सरकार का साथ देना चाहिए- निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने कहा, "चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो या अमेरिका का मामला, राहुल गांधी ने हमेशा देश विरोधी मानसिकता ही दिखाई है." उन्होंने यह भी कहा कि जब अमेरिका भारत पर टैरिफ थोप रहा है, तब विपक्ष को सरकार का साथ देना चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की एकजुटता दिखे. उनके अनुसार, यह समय देश को मजबूत करने का है, न कि सरकार को कमजोर दिखाने का.

राहुल गांधी पर निजी आरोप

निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि राहुल गांधी अडानी और अंबानी को लेकर बार-बार ट्वीट कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस नेताओं ने वर्षों तक इन्हीं उद्योगपतियों के विमान और सुविधाओं का उपयोग किया है. “1995 से 2024 के बीच कांग्रेस, उसके सहयोगी दल, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने अडानी, अंबानी और GMR के निजी विमानों का बार-बार इस्तेमाल किया,” दुबे ने आरोप लगाया. उन्होंने यहां तक कहा कि राहुल गांधी की आर्सेलर मित्तल के उत्तराधिकारी से व्यक्तिगत दोस्ती है और वे उनके साथ दिल्ली के रेस्तरां में डिनर करते देखे जाते हैं.

प्रधानमंत्री पर नहीं है कोई दाग- निशिकांत दुबे

बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री का कोई बैकलॉग नहीं है और वे किसी भी कॉर्पोरेट घराने से प्रभावित नहीं हैं. "जो व्यक्ति टाटा, बिरला, अडानी और अंबानी से कुछ नहीं लेता, वही असली नेता होता है," उन्होंने कहा.

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अमेरिकी टैरिफ जैसे गंभीर मुद्दे पर भी सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं और देश की एकजुटता में ‘पंचर’ का काम कर रहे हैं.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget