एक्सप्लोरर

सोनम रघुवंशी की राह पर गिरिडीह की सोनिया! प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश

Giridih News: पुलिस के मुताबिक, सोनिया खातून ने अपने पति इस्लाम अंसारी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. इस साजिश में उसका साथ प्रेमी शब्बीर अंसारी ने दिया.

इंदौर की सोनम रघुवंशी जैसा ही एक केस झारखंड के गिरिडीह जिले में सामने आया है. बगोदर की सोनिया खातून ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर पति के हत्या की साजिश रही. इंदौर और गिरिडीह के केस में अंतर ये रहा कि सोनम अपनी साजिश में कामयाब हो गई लेकिन सोनिया की साजिश कामयाब नहीं हो सकी.

सोनिया खातून ने प्रेमी शब्बीर के साथ रचि साजिश

मामला गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के कोल्हा गोलगो की है. सोनिया खातून अपने प्रेमी शब्बीर अंसारी के साथ साजिश रच कर अपने पति इस्लाम अंसारी पर जानलेवा हमला करवाया. हालांकि साजिश नाकाम रहा. बताया गया कि सोनिया अपने पति के साथ धनबाद इलाज करवाने के लिए गई थी. इसी दौरान सोनिया अपने प्रेमी के साथ लगातार फोन पर बातचीत करती रही और जहां सुनसान जगह मिले वहां पर हमला करवाने की बात होती रही. 

जंगल के पास पहुंचते ही प्रेमी ने किया हमला

जैसे ही सोनिया खातून अपने पति इस्लाम अंसारी के साथ कोल्हा गोलगो गांव से नजदीक एक जंगल के पास पहुंची. वहीं पर पहले से घात लगाए प्रेमी शब्बीर अंसारी ने इस्लाम अंसारी पर हमला कर दिया. इस दौरान एक अन्य वाहन आ रही थी जिसकी लाइट की वजह से साबिर अंसारी घटनास्थल से फरार हो गए. 

 

पुलिस ने बरामद किए हथियार
पुलिस ने बरामद किए हथियार

पुलिस की जांच में सोनिया की संलिप्तता पता चली

सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. जब पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की गई और सीडीआर निकाला गया तब पता चला कि इस हत्या करने की साजिश के पीछे दरअसल पत्नी सोनिया खातून का ही हाथ था. 

फिलहाल आरोपी सोनिया खातून और शब्बीर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हमले में इस्तेमाल किए गए लोहे का रॉड और छुरा समेत अन्य सामान भी बरामद कर लिए गए हैं. इस पूरे मामले की जानकारी बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम ने बुधवार (11 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. (पंचानंद राय की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget