एक्सप्लोरर

G20 Summit India: ईडी के सामने तीसरी बार भी पेश नहीं होंगे सीएम हेमंत सोरेन, जानिए क्या है वजह?

G20 Summit 2023: 9 सितंबर यानि आज सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के सामने पेश होना था. लेकिन आज भी सोरेन ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे. इससे पहले 14 अगस्त और 24 अगस्त को भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के वास्ते शनिवार को दिल्ली जाएंगे. जी20 रात्रिभोज के लिए सोरेन के दिल्ली की यात्रा करने का मतलब यह है कि वह धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए एक बार फिर उपस्थित नहीं होंगे. इससे पहले, सोरेन 14 अगस्त और 24 अगस्त को भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. बाद में, ईडी ने उन्हें नौ सितंबर को रांची स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था.

G20 डिनर में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा, 'मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 शिखर सम्मेलन के प्रतिभागियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के वास्ते नई दिल्ली रवाना होंगे. केंद्रीय जांच एजेंसी एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों की जांच कर रही है, जिसमें रक्षा भूमि से संबंधित एक सौदा भी शामिल है. रक्षा भूमि सौदे में भू-माफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों के एक समूह ने कथित तौर पर फर्जीवाड़ा किया और फर्जी दस्तावेज तैयार किए, जो 1932 से पहले के हैं. इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोरेन से ईडी ने पिछले साल 18 नवंबर को राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक अन्य धन शोधन मामले में नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. 

ईडी ने भी भेजा था जवाबी पत्र

सीएम सोरेन की तरफ से पिछले समन के समय अनुपस्थित रहने की वजह बताते हुए समन भेजा गया था. जिसपर ईडी ने भी एक जवाबी पत्र भेजा था. ईडी ने मुख्यमंत्री के इस आरोप को खारिज किया था कि एजेंसी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. ईडी की तरफ से कहा गया था कि वो एक प्रोफेशनल एजेंसी है, वह साक्ष्य और कानून के आधार पर काम करती है. पीएमएलए के तहत जांच की जा रही है.  

यह भी पढ़ें: Dumri Bypoll Result 2023: डुमरी उपचुनाव में मुस्लिमों की पसंद बनी I.N.D.I.A, आंकड़ों से समझें पूरा गणित, AIMIM को झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget