एक्सप्लोरर

FIFA U-17 Women's World Cup में कप्तानी करेंगी अष्टम उरांव, टीम में शामिल हैं झारखंड की 6 लड़कियां

Ranchi News: फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के लिए घोषित भारत की 21 सदस्यीय टीम में अष्टम उरांव (Ashtam Oraon) सहित झारखंड (Jharkhand) की 6 प्लेयर्स को जगह मिली है. 

FIFA U-17 Women's World Cup 2022: भुवनेश्वर, मडगांव (गोवा) और नवी मुंबई में आगामी 11 अक्टूबर से आयोजित होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 (FIFA U-17 Women's World Cup 2022) में भारतीय टीम की कप्तानी मजदूर माता-पिता की बेटी अष्टम उरांव (Ashtam Oraon) करेंगी. अष्टम झारखंड (Jharkhand) के गुमला (Gumla) जिला अंतर्गत एक छोटे से गांव बनारी गोराटोली की रहने वाली है. विश्व कप के लिए बुधवार को घोषित भारत की 21 सदस्यीय टीम में अष्टम उरांव सहित झारखंड की 6 प्लेयर्स को जगह मिली है. इनमें नीतू लिंडा (Neetu Linda), अंजलि मुंडा (Anjali Munda), अनिता कुमारी (Anita Kumari), पूर्णिमा कुमारी और सुधा अंकिता तिर्की शामिल हैं. ये पहली बार है, जब अंडर-17 महिला फुटबॉल की भारतीय टीम में झारखंड की 6 लड़कियों को एक साथ चुना गया है. 

'गौरव और खुशी की बात'
झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष और झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हमारा सपना रहा है कि महिला फुटबॉल में आधे से ज्यादा खिलाड़ी झारखंड से हों. ये सपना अब मंजिल के करीब है. विश्व कप में हमारी धरती की 6 बेटियां एक साथ खेलेंगी, ये हमारे लिए गौरव और खुशी की बात है.

दूसरे के खेतों में मजदूरी करते हैं माता-पिता
बुधवार देर शाम अष्टम उरांव को भारतीय टीम का कैप्टन बनाए जाने की खबर जब उसके गांव बनारी गोराटोली पहुंची तो गांव के लोग खुशी से झूम उठे. अष्टम उरांव के परिवार में माता-पिता, 3 बहनें और एक भाई हैं. परिवार के पास थोड़ी सी खेती है. माता-पिता दूसरे के खेतों में मजदूरी करते हैं. अष्टम को बचपन से फुटबॉल खेलना पसंद था. माता-पिता ने आर्थिक परेशानियों के बावजूद उसे इस उम्मीद के साथ हजारीबाग के सेंट कोलंबस कॉलेजिएट स्कूल में भेजा कि वहां पढ़ाई के साथ-साथ फुटबॉल की प्रैक्टिस का भी मौका मिलेगा.

'मजदूरी करके सबकी जरूरतें पूरी करेंगे'
अष्टम के पिता हीरा उरांव कहते हैं कि लोग शुरू से उनकी बेटी के अच्छे खेल की तारीफ करते थे. स्कूल स्तर की कई प्रतियोगिताओं में उसने इनाम भी जीते. उन्होंने अपनी सभी संतानों को कहा है कि अपनी इच्छा से पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद का कोई भी रास्ता चुनें, वो मजदूरी करके सबकी जरूरतें पूरी करेंगे. बीते मार्च महीने में अष्टम उरांव का चयन भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ था, फिर उसे अंडर-17 के नेशनल कैंप में चुना गया था. बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चयनकर्ताओं ने उसे टीम कैप्टन की भूमिका सौंपी है.

'बेटियां विश्व कप जीतेंगी'
अष्टम उरांव के अलावा टीम में चुनी गई झारखंड की बाकी खिलाड़ी भी कमजोर और गरीब परिवारों से हैं. झारखंड की खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि हमारी बेटियां इस बार देश के लिए विश्व कप जीतेंगी.

ये भी पढ़ें: 

Watch: जलपाईगुड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में आई बाढ़ से 8 की मौत, BJP नेता ने शेयर किया वीडियो, जताया दुख

Crime News: फिर शर्मसार हुआ झारखंड! घास काटने गई महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस के जवानों पर लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget