एक्सप्लोरर

Exclusive: 'दुमका में पैर रखने नहीं देंगे', पूर्व CM चंपाई सोरेन ने किसे दी सीधी चेतावनी?

Champai Soren Exclusive: बीजेपी नेता और झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारे सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ रहे हैं.

झारखंड के सरायकेला जिला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि वह बीजेपी के मुख्य कार्यकर्ता हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक बांग्लादेशी घुसपैठिया (नजमुल हवलदार) रिहा होता है तो दुमका में 27 फरवरी को जोरदार आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दुमका की जमीन पर उसे पैर रखने नहीं दिया जाएगा.

'बहू-बेटियों की अस्मत से खेलने की इजाजत नहीं दे सकते'

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "बांग्लादेशी घुसपैठिए को दुमका जेल से रिहा करने के विरोध में आदिवासी समाज खड़ा हो गया है. प्रमुख सामाजिक संगठन 'आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा' ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वीर शहीदों की धरती पर घुसपैठियों को कदम नहीं रखने दिया जाएगा. आदिवासियों के विरोध का आयोजन अखाड़ा के प्रमंडलीय संयोजक चंद्रमोहन हांसदा द्वारा किया जा रहा है और इसकी सूचना मुझे दे दी गई है. जिस वीर भूमि की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया, वहां हम घुसपैठियों को समाज की जमीन लूटने और हमारी बहू-बेटियों की अस्मत से खेलने की इजाजत नहीं दे सकते. हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जेल से रिहाई के साथ ही इस घुसपैठिए को किसी वाहन द्वारा सीधे संथाल-परगना से बाहर भेजने की व्यवस्था की जाए."

'हमारे सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ रहे'

चंपाई सोरेन ने आगे कहा कि जिस वीर भूमि पर सिदो-कान्हू और बाबा तिलका मांझी ने अपने साहस से ब्रिटिश प्रशासन को झुका दिया था, वहां इन बांग्लादेशी घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. देश के बाहर से आए इन लोगों ने हमारे समाज की जमीनों पर अवैध कब्जा किया है और हमारे सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ रहे हैं.

क्या है आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा?

'आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा' आदिवासियों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यरत एक सामाजिक संगठन है, जो झारखंड में आदिवासियों की घटती जनसंख्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बढ़ते हस्तक्षेप के मुद्दे को मुखरता से उठा रहा है. यह संगठन आदिवासी समाज के अस्तित्व और उनकी गौरवशाली संस्कृति की रक्षा हेतु झारखंड की धरती से एक बार फिर "हूल" करने के लिए प्रयासरत है.

क्या इस प्रदर्शन को बीजेपी का समर्थन प्राप्त है?

जब एबीपी न्यूज़ ने पूर्व मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या इस प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी का समर्थन प्राप्त है, तो उन्होंने जवाब दिया, "भारतीय जनता पार्टी के हम मुख्य कार्यकर्ता हैं. यह एक गैर-राजनीतिक (नॉन-पॉलिटिकल) प्रदर्शन है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कदम से कदम मिलाकर लड़ने को तैयार है."

जब उनसे पूछा गया कि आंदोलन में उनकी मौजूदगी से कितना प्रभाव पड़ेगा, तो उन्होंने कहा कि "आंदोलन तोल-मोल करके नहीं किया जाता. यह अखाड़ा द्वारा आयोजित किया गया है, लेकिन इसका लक्ष्य बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत की जमीन से दूर करना है ताकि आदिवासियों का हक लूटने से बच सके."

झारखंड: हजारीबाग में शिवरात्रि पर झंडा लगाने को लेकर बवाल, भीड़ ने कई वाहनों में लगाई आग

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget