एक्सप्लोरर

Dumka News: दुमका में दलालों का खेल, पति के जीवित रहते ही महिलाएं उठा रहीं विधवा पेंशन का लाभ

विधवा वृद्ध महिलाओं को विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है. गांव के लोग बताते हैं कि सरकार के लाभकारी योजना का लाभ उन लाभुकों तक नहीं पहुंचता जो उनके असली हकदार हैं.

भारत सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय, विधवा महिलाओं और वृद्ध लोगों को आर्थिक सहायता राशि देने के लिऐ पेंशन योजना बनाई है जो प्रतिमाह 1000 रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में दी जाती है. दुमका जिले के प्रखंडों में ऐसे ही असहाय लोगों को सहायता राशि लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर  लगाने पड़ते हैं. इसके बाद भी उन्हें सरकार के महत्वाकाक्षी योजना का लाभ शायद ही नसीब हो पाता है. दलालों से घिरे प्रखंड में असल हकदार सरकारी लाभ से वंचित रह जाते हैं. झारखंड के दुमका जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति के जीवित रहते पत्नी विधवा बनकर सरकारी पेंशन का लाभ उठा रही है. यही नहीं पति सरकारी नौकरी में है.

अपात्र लोगों को मिल रहा लाभ
यह मामला दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड के धनवय गांव का है. यहां की कई महिलाएं सरकारी कागजों में विधवा बनकर लाभ कई महीनों से सरकार के महत्वाकांक्षी योजना विधवा पेंशन का उठा रही हैं. सरकार के मुलाजीमों को यह बात नजर नहीं आती है. आशा देवी पति पवन कुमार दास का नाम पेंशन लाभुक के लिस्ट में विधवा आशा देवी दर्ज है. वहीं उसी गांव की शकुंतला देवी के पति काली दास जीवित हैं. उन्हें भी विधवा पेंशन का लाभ मिल रहा है.

Jharkhand News: दो भालुओं को मदारियों से कराया गया आजाद, रांची चिड़ियाघर में तरबूज और शहद से हुआ स्वागत

घरवालों का क्या कहना है
जब हम लाभुक आशा देवी के घर पहुंचे तो उनके पति हड़बड़ा गए और हाथ जोड़ते हुए कहा कि मेरी बीबी का मामला है उनसे ही पूछिए. आशा देवी के बेटे ने कहा कि पेंशन कैसे मिल रहा है यह हमें नहीं पता है लेकिन गलती हुई है. हम सरकार का सारा पैसा वापस कर देंगे. आशा देवी के ससुर नरेश दास जो रिटायर्ड शिक्षक है से जब हमने पूछा कि बेटा जिंदा है तो बहू को विधवा पेंशन कैसे मिलता है तो उन्होंने बताया कि सूची में नाम चढ़ाने वक्त जिसका मन होता है उससे पैसा लेकर नाम चढ़ा दिया जाता है.

गांव के लोगों ने क्या कहा
गांव के लोग बताते हैं कि सरकार के लाभकारी योजना का लाभ उन लाभुकों तक नहीं पहुंचता जो उनके असली हकदार हैं बल्कि ऐसे लोगों को पैसे लेकर लाभकारी योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है. इस गांव में किस कदर धांधली किया गया है जो इन लाभकारी योजना के असली हकदार हैं उनको योजना का लाभ नहीं मिलता. यहां विधवा वृद्ध महिलाओं को विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है जिनमे उर्मिला देवी, सलखि देवी, नीरामाला दास जैसों के नाम शामिल हैं. गांव के ही दिव्यांग पवन कुमार मंडल बताते हैं कि मैंने दिव्यांग पेंशन के लिए बहुत बार अर्जी दी लेकिन हमें आजतक पेंशन का लाभ नहीं मिला. वे बताते हैं कि यहां सरकारी योजनाओं में लूट मची हुई है और बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है.

डीडीसी ने क्या कहा
जब हमनें सरैयाहाट प्रखंड में विधवा पेंशन में जालसाजी कर सरकार का महत्वाकांक्षी योजनाओं को हड़पने के मामले को डीडीसी के संज्ञान में लाया तो डीडीसी ने गंभीरता से लिया. डीसीसी ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है. आपके माध्यम से जानकारी मिली है तो इस गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी.

जीवित को मृत घोषित किया गया था
बहरहाल दुमका जिले में यह कोई पहली घटना नहीं है बल्कि सरैयाहाट में एक वृद्ध व्यक्ति को जीवित रहते ही सरकारी कागजों में मृत घोषित कर सरकारी लाभ से वंचित कर दिया गया था. वहां आज सरकारी पेंशन के लिए यही पदाधिकारी एक महिला को विधवा बनाकर सरकारी पेंशन का लाभ दे रही हैं. जालसाजी का यह खेल चंद पैसे की खातिर धड़ल्ले से चलाकर उन महिलाओं को हक और अधिकार से वंचित कर दिया है जो इस योजना की असली हकदार थीं. जरूरत है कि सरकार इसपर ठोस कार्रवाई करे ताकि ऐसी गड़बड़ी न हो पाए.

Weather Report: राजस्थान के बाड़मेर में दर्ज हुआ सबसे ज्यादा तापमान, दिल्ली सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget