एक्सप्लोरर

Dhanbad Fire: धनबाद के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम सोरेन ने जताया दुख

Dhanbad Apartment Fire: यह आग अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

Jharkhand News: धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई. यह आग अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है. इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है जिनमें दस महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं. इस घटना में 17 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. आग लगने के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल सका है. यह जानकारी धनबाद के डिप्टी कमीश्नर की ओर से दी गई है.

इस हादसे में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर आग लगने की यह घटना हुई है, जहां 50 से ज्यादा फंसे लोगों को अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है. अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. यह मामला धनबाद के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र का है.  

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

मामले में राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है. उन्होंने कहा कि हादसे में घायलों को इलाज कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वे खुद पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं. मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, "धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है. जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं. परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है."

धनबाद के कुमारधुबी बाजार में लगी थी भीषण आग 

बता दें कि एक दिन पहले 30 जनवरी को धनबाद के कुमारधुबी बाजार में भीषण आग लगी थी, जिसमें 19 दुकानें जलकर राख हो गई थी. फायर ब्रिगेड की तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था. अग्निकांड में भी दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ था.

स्थानीय लोगों ने पहले खुद इस आग को बुझाने की कोशिश की थी, लेकिन आग ने देखते-देखते 19 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने से कपड़े की चार दुकानें, दो पूजा भंडार और 13 फल और सब्जी की दुकानें जलकर राख हो गई थी. यह आग कैसे लगी थी, इसका पता भी नहीं चल पाया था. दुकानदारों ने इस घटना के लिए असामाजिक तत्वों के शामिल होने की आशंका जताई थी. इस आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

ये भी पढ़ेंः Jharkhand News: केंद्र से मिला पैसा खर्च नहीं कर पाई झारखंड सरकार, रोकी गई पंचायतों को मिलने वाली 800 करोड़ की रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget