एक्सप्लोरर

Dhanbad Crime News: धनबाद में गैंगस्टर राज, कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बीते दस दिनों में ये तीसरा मर्डर

Dhanbad Murder News: धनबाद में कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक का नाम उपेंद्र सिंह बताया गया है जो फाइनेंस कंपनियों के लिए रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करता था.

Dhanbad Police: धनबाद (Dhanbad) के पी.के. राय मेमोरियल कॉलेज (PK Roy Memorial College) के पास बुधवार की सुबह उपेंद्र सिंह (Upendra Singh) नामक शख्स की गोली मारकर हत्या दी गई. वह कॉलेज में अपने बच्चे को छोड़ने आए थे, तभी घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने उनपर फायरिंग की. उन्हें गंभीर हालत में तुरंत धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उपेंद्र सिंह फाइनेंस कंपनियों के लिए रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करते थे. धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाले रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की कई लोगों से अदावत थी. उनपर पहले भी कई बार हमले हो चुके थे.

आपराधिक गैंग के निशाने पर थे 
बताया जा रहा है कि वह वासेपुर के आपराधिक गैंग के भी निशाने पर थे. इसके अलावा अपने कुछ रिश्तेदारों से उनका विवाद चल रहा था. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने कहा कि वारदात के हर एंगल पर जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

बता दें कि बीते दस दिनों के अंदर धनबाद में तीन कारोबारियों की हत्या हुई है. कल यानी मंगलवार को भी जिले के कालूबथान ओपी इलाके में एक कारोबारी अशोक गोप की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अज्ञात अपराधियों ने आंखद्वारा कृष्णा धाम के पास सुबह-सुबह यह वारदात अंजाम दी थी.

इससे पहले कोयला व्यापारी की हुई थी हत्या
इसके पहले बीते 22 जनवरी को कतरास में अपराधियों ने कोयला व्यवसायी मनोज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अपराधियों ने उन्हें छह गोलियां मारी थीं. वारदात के बाद मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रिंस खान ने सोशल मीडिया पर पत्र जारी कर घटना की जिम्मेवारी ली थी. प्रिंस खान पिछले एक साल से भी ज्यादा वक्त से धनबाद पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है.

वह अक्सर हथियारों के जखीरे के साथ तालिबानी अंदाज में वीडियो जारी कर धनबाद के कारोबारियों को धमकाता है. उसने खुद को वासेपुर का 'छोटे सरकार' घोषित कर रखा है. उसके गुर्गे रंगदारी वसूलते हैं. रंगदारी न देने वालों के घर एलान करके फायरिंग करते हैं.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Naxalite: झारखंड में जेजेएमपी के नक्सली ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण, दर्ज थे कई आपराधिक मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget