एक्सप्लोरर

Jharkhand में ओमिक्रॉन का खतरा, इस अस्पताल में संदिग्ध महिला मरीज का चल रहा है इलाज

Jharkhand News: कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. झारखंड भी इससे अछूता नहीं है. यहां एक संदिग्ध मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Jharkhand Coronavirus New Variant Omicron: कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. झारखंड भी इससे अछूता नजर नहीं आ रहा है. झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) में स्थित रिम्स (RIMS) में एक संदिग्ध मरीज को भर्ती कराया गया है. कोरोना पॉजिटिव महिला को रविवार दोपहर ट्रामा सेंटर में एडमिट किया गया था. महिला की उम्र करीब 50 साल है. कोरोना के वेरिएंट का पता लगाने के लिए डॉक्टरों ने सैंपल को जिनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजने की सिफारिश कर दी है. इसके पहले भी अस्पताल में 2 संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया था. जिसके बाद अब संदिग्ध मरीजों की संख्या 3 हो गई है. 

अधिकारियों को सतर्क रहने का दिया निर्देश
गौरतलब है कि, कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने राज्य में हर स्तर पर अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही पूरे राज्य में 20 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. 

टीकाकरण में तेजी लाने के दिए गए निर्देश 
हाल ही में, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की अध्यक्षता में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट से निपटने के लिए बैठक हुई, जिसमें राज्य में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण का कार्य 20 जनवरी 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. मुख्यमंत्री ने कहा था कि अधिकारी कोविड टीकाकरण (Corona Vaccination) कार्य में हर हाल में तेजी लाने का प्रयास करें. उन्होंने राज्य के हर पंचायत मुख्यालय में स्थायी टीकाकरण केन्द्र स्थापित करने का भी निर्देश दिया.

नए वेरिएंट ने बढ़ा दी है सरकार की चिंता 
इस बीच कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने झारखंड सरकार की चिंता बढ़ा दी है. ये चिंता इसलिए भी है क्योंकि झारखंड में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट की टेस्टिंग की कोई सुविधा नहीं है. कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के प्रसार की आशंकाओं को देखते हुए झारखंड में विदेश यात्राओं से लौटे लोगों पर खास निगाह रखी जा रही है. अगर इनमें से कोई कोविड पॉजिटिव (Covid Positive) पाया जाता है, तो उन्हें हॉस्पिटल (Hospital) में बनाए गए विशेष आइसोलेशन वार्ड (Isolation Ward) में रखा जाएगा. जो लोग कोविड निगेटिव पाए जाते हैं, उनके लिए भी 7 दिनों तक क्वारंटाइन रहना और 8वें दिन कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य किया गया है. सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को इन नियमों का अनुपालन सुनिश्चत करने को कहा गया है. 

रांची के सदर हॉस्पिटल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार
विदेश से लौटे कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए रांची के सदर हॉस्पिटल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है. इधर राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में ट्रॉमा सेंटर को फिर से 100 वार्ड के स्पेशल कोविड वार्ड में तब्दील कर दिया गया है. हालांकि, झारखंड में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पहचान की व्यवस्था नहीं है. राज्य के 2 मेडिकल कॉलेज रिम्स और एमजीएम में जीनोमो सिक्वेंसिंग के लिए मशीन की खरीदारी के प्रस्ताव को 8 माह पहले ही स्वीकृत करा लिया गया था, लेकिन ये मशीनें अब तक नहीं खरीदी जा सकी हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सोरेन बोले- अब राज्य से बाहर नहीं जाएगा धान, खुलेंगी राइस मिलें 

JPSC सिविल सर्विस परीक्षा के रिजल्ट पर विवाद, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग, कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget