एक्सप्लोरर

Jharkhand Coronavirus Update: Omicron से बचाव के लिए झारखंड में हुई बड़ी बैठक, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए जरूरी निर्देश

Jharkhand News: झारखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति और नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव को लेकर बड़ी बैठक हुई. बैठक में सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं. 

Coronavirus in Jharkhand: कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट ने झारखंड सरकार की चिंता बढ़ा दी है. ये चिंता इसलिए भी है क्योंकि झारखंड में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट की टेस्टिंग की कोई सुविधा नहीं है. इस बीच राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति और नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव को लेकर बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं. 

ओमिक्रॉन से बचाव की तैयारी 
सीएम हेमंत सोरेन ने  कहा की, 'राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति और नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में बैठक में भाग लिया तथा विभाग एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए'

विदेश से लौटे लोगों पर रखी जा रही है खास निगाह 
बता दें कि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के प्रसार की आशंकाओं को देखते हुए झारखंड (Jharkhand) में विदेश यात्राओं से लौटे लोगों पर खास निगाह रखी जा रही है. अगर इनमें से कोई कोविड पॉजिटिव (Covid Positive) पाया जाता है, तो उन्हें हॉस्पिटल (Hospital) में बनाए गए विशेष आइसोलेशन वार्ड (Isolation Ward) में रखा जाएगा. जो लोग कोविड निगेटिव पाए जाते हैं, उनके लिए भी 7 दिनों तक क्वारंटाइन रहना और 8वें दिन कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य किया गया है. सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को इन नियमों का अनुपालन सुनिश्चत करने को कहा गया है. 

सरकार उठा रही है कदम 
विदेश से लौटे कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए रांची के सदर हॉस्पिटल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है. इधर राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में ट्रॉमा सेंटर को फिर से 100 वार्ड के स्पेशल कोविड वार्ड में तब्दील कर दिया गया है. हालांकि, झारखंड में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पहचान की व्यवस्था नहीं है. संदिग्ध मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजे जाएंगे. वहां भी एक महीने के पहले रिपोर्ट मिलने की संभावना नहीं है. राज्य के 2 मेडिकल कॉलेज रिम्स और एमजीएम में जीनोमो सिक्वेंसिंग के लिए मशीन की खरीदारी के प्रस्ताव को 8 माह पहले ही स्वीकृत करा लिया गया था, लेकिन ये मशीनें अब तक नहीं खरीदी जा सकी हैं. 

टीकाकरण की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई चिंता 
झारखंड में कोविड टीकाकरण की धीमी रफ्तार की वजह से भी चिंता बढ़ी है. इस बीच झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट (High Court) के निर्देशे के अनुसार राज्य में कोविड-19 से मरने वालों के परिजनों को 50-50 रुपये की सहायता राशि देने का फैसला लिया है. राज्य में संक्रमण से अभी तक 5,141 लोगों की मौत हुई है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने इसे लेकर जानकारी दी है. हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि दिसंबर में राज्य के 90 प्रतिशत लोगों को कोविड टीके का पहला डोज देने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने जागरूक तबके के लोगों से अपील की भी थी कि उनकी जानकारी में जिन लोगों ने कोविड का टीका नहीं लिया है, उन्हें प्रेरित कर टीकाकरण कराएं.

ये भी पढ़ें: 

CDS Bipin Rawat Death: यहां से जुड़ा है Bipin Rawat का खास रिश्ता, झारखंड को बताया था वीरभूमि

Jharkhand News: आखिर क्यों होती है रांची के इस मंदिर में कुत्ते की पूजा, जानें- 'भोली' की हैरान करने वाली कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget