एक्सप्लोरर

झारखंड में डीजीपी को लेकर विवाद जारी, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर लगया बड़ा आरोप

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की सरकार पर डीजीपी पद के विवाद को लेकर संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में डीजीपी पद को लेकर जारी विवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खुलेआम उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

मरांडी ने कहा है कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां बीते दस दिनों से डीजीपी का पद खाली है. सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस रहे अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर तैनात कर रखा है, जबकि वह केंद्र की अखिल भारतीय सेवा नियमावली के तहत 30 अप्रैल को ही रिटायर हो चुके हैं.

सिर्फ भ्रष्टाचार के दम पर प्रशासन- बाबूलाल मरांडी
नेता प्रतिपक्ष ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन को संबोधित करते हुए लिखा, “निर्लज्जता की भी एक हद होती है, पर सरकार ने तो उसे भी पार कर दिया है. झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां बीते दस दिनों से डीजीपी का पद खाली है और जो डीजीपी जैसा काम कर भी रहा है, वो बिना वेतन के सेवा दे रहा है. वाह मुख्यमंत्री जी, ये तो नया भारत निर्माण है, बिना वेतन, बिना संवैधानिक वैधता, सिर्फ भ्रष्टाचार के दम पर प्रशासन.”

उन्होंने आगे लिखा, “ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार ने न केवल संविधान के अनुच्छेद 312 को नकारा है, जो यूपीएससी को अधिकार देता है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह केस के निर्देशों को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया है. हेमंत सोरेन अब शायद खुद को सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर मान बैठे हैं और प्रशासन को नीचे, बहुत नीचे गिरा दिया है.”

'अधिकारियों को रेट लिस्ट से होकर गुजरना पड़ता है- मरांडी
बीजेपी नेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “आज झारखंड वहां पहुंच चुका है जहां जेपीएससी (झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन) की हर कुर्सी बोली पर बिक रही है और यूपीएससी से चयनित अधिकारियों को भी रेट लिस्ट से होकर गुजरना पड़ता है. हेमंत जी, आपने तो एक क्रांतिकारी प्रयोग कर डाला, योग्यता नहीं, सुविधा शुल्क आधारित प्रशासन, जो परंपरा आपने शुरू की है, वो न सिर्फ सरकारी व्यवस्था की विश्वसनीयता का अंतिम संस्कार कर रही है, बल्कि आने वाले वर्षों में झारखंड के प्रशासनिक ढांचे के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी.”

मरांडी ने केंद्र के नियम के तहत रिटायर आईपीएस को डीजीपी पद पर बनाए रखने पर तंज करते हुए लिखा, “अब क्यों न एक नई नीति ही बना दी जाए? धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो जैसे कोयला वाले कमाऊ इलाके समेत और बाकी के खनिज इलाकों में भी बिना वेतन, केवल कमीशन आधारित सेवा के लिए रिटायर्ड और अनुभवी लोगों से आवेदन मंगवाइए. जो काम डीजीपी साहब कर रहे हैं, वही मॉडल लागू कीजिए, जहां वेतन की जगह वसूली हो और संविधान की जगह किचन कैबिनेट के आदेश मान्य हों.”

नियुक्ति नियमों के अनुरूप नहीं है- नेता प्रतिपक्ष
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार के हस्ताक्षर से 22 अप्रैल को झारखंड के मुख्य सचिव के नाम लिखे गए पत्र में कहा गया है कि झारखंड सरकार ने नए नियम अधिसूचित करते हुए 2 फरवरी, 2025 को 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता को दो वर्षों के लिए डीजीपी के रूप में पदस्थापित किया है. लेकिन, झारखंड सरकार की ओर से अधिसूचित नियम एवं उसके तहत की गई नियुक्ति नियमों के अनुरूप नहीं है. यह माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रकाश सिंह मामले में दिए गए निर्देशों के भी विपरीत है. ऐसे में अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16(1) के तहत अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल के बाद झारखंड के डीजीपी के पद पर सेवा में बनाए रखना विधिसम्मत नहीं है.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह: सात फेरे लेने के बाद ससुराल नहीं बल्कि एग्जाम सेंटर पहुंची दुल्हन, पति ने 3 घंटे बाहर किया इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget