एक्सप्लोरर

गिरिडीह: सात फेरे लेने के बाद ससुराल नहीं बल्कि एग्जाम सेंटर पहुंची दुल्हन, पति ने 3 घंटे बाहर किया इंतजार

Giridih News News: झारखंड के गिरिडीह जिले में एक दुल्हन ने शादी के दिन परीक्षा देने का साहसिक फैसला लिया, जिससे पूरे राज्य में उसकी सराहना हो रही है. इस कदम की पूरे राज्य में तारीफ हो रही है.

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के आरके महिला कॉलेज के परीक्षा भवन में जब शादी के जोड़े में दुल्हन पहुंची तो यहां एक सुंदर और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला. परीक्षा भवन के अंदर दुल्हन एग्जाम दे रही थी, तो दूल्हा बाहर उसका इंतजार कर रहा था. लोगों ने दूल्हे और उसके पूरे परिवार के इस काम की खूब सराहना की.

दरअसल, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा के रहने वाले राजकुमार यादव की बेटी पूजा कुमारी बीए सेमेस्टर-1 की छात्रा है और उसकी शादी गिरिडीह के धारियाडीह निवासी विकास यादव से 9 मई को तय थी. हालांकि, शादी की अगली सुबह 10 मई को पूजा का एग्जाम था. 9 मई की रात उसकी बारात आई, जिसके बाद रात से 10 मई की सुबह तक वरमाला समेत शादी की अन्य रस्में पूरी की गईं.

पूरे राज्य में हो रही है तारीफ
इस दौरान पूजा ने दूल्हे विकास यादव से परीक्षा देने की बात कही जिसके बाद सभी ने जल्दी जल्दी विदाई की रस्म पूरी की गई और दूल्हा अपनी नई नवेली ब्राइडल सूट में सजी-धजी दुल्हन को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा.

वहीं, पूजा कुमारी ने अपनी शादी के अगले ही दिन, दुल्हन के परिधान में परीक्षा देने का साहसिक फैसला लिया. अपने पति के सहयोग से वह परीक्षा केंद्र पहुंची और परीक्षा पूरी करने के बाद ही ससुराल गई. इस कदम की पूरे राज्य में तारीफ हो रही है.

जल्दी-जल्दी पूरी की गईं रस्में
आपको बता दें कि शनिवार को गिरिडीह के आरके महिला कॉलेज में एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला. यहां एक दुल्हन, सात फेरे लेने के कुछ ही समय बाद, पूजा अपने पति के साथ सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची और दुल्हन के जोड़े में ही अपनी परीक्षा दी, पूजा की शादी गिरिडीह के धरियाडीह निवासी विकास यादव से 9 मई को तय थी. लेकिन शादी के ठीक अगले दिन, यानी 10 मई को सुबह 10 बजे पूजा की परीक्षा भी थी बारात 9 मई की रात को आई और पूजा की शादी की सारी रस्में रात से सुबह तक जल्दी-जल्दी पूरी की गईं. 

दुल्हन के परिधान में ही दी परीक्षा 
पूजा ने शादी के बीच ही अपने पति विकास से परीक्षा देने की बात कही. दूल्हा विकास भी इस फैसले में पूजा के साथ खड़ा रहा. शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद, विकास यादव अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने घर ले जाने के बजाय सीधे आरके महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र ले गया. वहां पूजा ने दुल्हन के परिधान में ही परीक्षा दी. कॉलेज के बाहर उसका पति परीक्षा समाप्त होने तक उसका इंतज़ार करता रहा, वहीं पूजा ने कहा कि परीक्षा उसके लिए बेहद अहम थी और वह किसी भी हाल में इसे छोड़ना नहीं चाहती थी.

जमकर हो रही है सराहना 
उसने अपने पति से आग्रह किया कि वह पहले परीक्षा देगी, फिर ही ससुराल जाएगी. उसका यह निर्णय उसके आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है. पूजा और विकास के इस कदम की जमकर सराहना हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग इसे प्रेरणादायक और साहसी कदम बता रहे हैं. खासकर एक नई नवेली दुल्हन का शादी के बाद इस तरह परीक्षा देना लोगों को हैरान ही नहीं, बल्कि भावुक भी की.

(गिरिडीह से पंचानंद राय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: गिरिडीह में मां ने तीन मासूमों संग कुएं में लगाई छलांग, पारिवारिक विवाद में बच्चों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget