एक्सप्लोरर

Dhanbad News: कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के मंत्रियों के खिलाफ लगाए नारे, जानें वजह

Dhanbad Congress Office News: तीन वर्ष से अधिक समय सत्ता में रहने के बावजूद आज तक कांग्रेस ऑफिस नहीं खुल सका, जिससे धनबाद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है. ऑफिस को सील कर दिया गया था.

Jharkhand News: धनबाद के कांग्रेसी कार्यकर्ता इन दिनों वर्षों से बंद पड़े ऑफिस को खुलवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं. बंद पड़े कांग्रेस ऑफिस के बाहर कांग्रेसी सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं. सत्याग्रह धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में अपने ही मंत्रियों के खिलाफ इस कदर उबाल है कि वे कांग्रेसी कोटे के मंत्रियों के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता जल्द से जल्द मुख्यमंत्री से बात कर ऑफिस खुलवाने कि मांग कर रहे हैं.

कोर्ट में आदेश पर बंद हुआ था कांग्रेस भवन 

वर्ष 2011 में झारखंड के तत्कालीन बीजेपी सरकार के समय पूरे राज्य भर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. उस वक्त सूबे में अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री हुआ करते थे. इसी बीच धनबाद जिला परिषद ने कोर्ट में यह दलील दी थी कि धनबाद स्थित कांग्रेस भवन जिला परिषद की जमीन पर बनी है और अवैध तरीके से इसका अतिक्रमण किया गया है. इसके बाद कोर्ट ने कांग्रेस भवन सहित अन्य कई इमारतों को भी सील करने का आदेश दिया था. साथ ही लोगों को अपना-अपना दावा पेश करने को कहा गया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी की ओर से ऑफिस को लेकर कोई सबूत कोर्ट में पेश नहीं किया गया. इस वजह से अब तक 12 वर्ष बीत जाने के बावजूद कांग्रेस भवन खोला नहीं जा सका.

सत्याग्रह कर ऑफिस खुलावाने की मांग

कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार अपने वरिष्ठ नेताओं से बंद पड़े कांग्रेस ऑफिस को खुलवाने की मांग करते आ रहे हैं. झारखंड में जेएमएम कांग्रेस की सरकार बनी, तब यह उम्मीद जगी कि जल्द ही धनबाद कांग्रेस ऑफिस खुल जाएगा. हालांकि सरकार के तीन वर्ष से अधिक समय सत्ता में रहने के बावजूद आज तक कांग्रेस ऑफिस नहीं खुल सका, जिससे धनबाद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर कांग्रेसी कार्यकर्ता बंद कांग्रेसी दफ्तर के बाहर जुटे और भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर सत्याग्रह पर बैठ गए.

इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी और सरकार के मंत्रियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. इनका कहना है कि तत्कालीन बीजेपी सरकार ने साजिश के तहत उनका ऑफिस बंद करवाया है. कांग्रेस कर्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक यह ऑफिस नहीं खुल जाता तब तक ऑफिस के बाहर बने सेड में ही अपना दफ्तर चलाएंगे.

क्या कहा था मंत्री बन्ना गुप्ता ने

दो दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी धनबाद पहुंचे थे तब कांग्रेस कोटे के मंत्री बन्ना गुप्ता भी धनबाद में थे. उनसे जब बंद पड़े कांग्रेस ऑफिस को खुलवाने पर बात की गई तो उन्होंने साफ शब्दों में बयान जारी कर दिया कि वे संवैधानिक पद पर हैं और संविधान के अनुसार ही कोई काम करेंगे. उनके चाहने से कोई ऑफिस नहीं खुल जाता है. इस मुद्दे पर वे सीएम के समक्ष बात रखेंगे और विधि संवत ही कोई कार्य किया जाएगा.

सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, प्रदेश महासचिव रविन्द्र वर्मा और धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते दिखे. हालांकि जिस तरह से अपने ही पार्टी से मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी की गई, उससे साफ है कि झारखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है.

ये भी पुढ़ें: Dumka News: दुमका पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और कैश भी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget