एक्सप्लोरर

Mandar By Election 2022: मांडर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया बड़ा दावा

Ranchi News: 23 जून को मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय किया गया है और 26 जून को इसका परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा. उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है.  

Congress Preparations For Jharkhand Mandar By Election: मांडर विधानसभा उपचुनाव (Mandar By Election) को लेकर झारखंड (Jharkhand) में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. दरअसल, मांडर के कांग्रेस (Congress) विधायक बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है. अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उन्हें सीबीआई (CBI) की स्पेशल कोर्ट ने 28 मार्च को दोषी पाया था जिसके बाद उन्हें 3 साल की सजा सुनाई गई थी और 3 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था. इसके बाद बंधु तिर्की की विधायकी समाप्त कर दी गई थी. विधायकी समाप्त होने के साथ ही मांडर विधानसभा सीट 28 मार्च को खाली हो गई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव होना तय किया गया था. 

कांग्रेस ने झोंकी ताकत 
उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता प्रचार में जुटे हैं. लापुंग प्रखंड में कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirkey) के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि, "पिता के स्वाभिमान के लिए एक बेटी लड़ाई लड़ रही हैं, मांडर की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की की जीत तय हैं" इसके अलावा उन्होंने दलोंचा पंचायत के गाड़ा गांव में भी शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, ''मांडर की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की के समर्थन में महिलाओं के साथ युवा भी आ रहे हैं, हर सभा-बैठक में मांडर की जनता प्रण ले रही है कि बंधु तिर्की के अपमान का बदला लेंगे."

वोट देने की अपील 
बन्ना गुप्ता ने लोधमा में बैठक कर प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को 2 नंबर बटन दबाकर हाथ छाप पर वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि, ''मांडर की जनता ने बंधु दा के विकास कार्यों को देखा है, वे बहुत संवेदनशील प्रतिनिधि रहे है, मांडर उनका परिवार है और क्षेत्र की जनता के हर सुख दुख में वे अभिभावक की तरह खडे रहते हैं." इसके अलावा डिम्बा में हुई चुनावी सभा को संबोधित किया. 

पुख्ता है चुनाव आयोग की तैयारी  
23 जून को मांडर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय किया गया है और 26 जून को इसका परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा. तारीख तय हो जाने के बाद चुनाव आयोग ने पूरी तरह से कमर कस ली है. मांडर विधानसभा उपचुनाव में चिन्हित मतदान केंद्रों पर तीसरी आंख से भी नजर रखी जाएगी. इन मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और सुरक्षा को देखते हुए महिला कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने मांडर विधानसभा उपचुनाव के दौरान क्रिटिकल और बेलनरेबल मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया है. एक सीसीटीवी कैमरा मतदान केंद्र के अंदर और दूसरा सीसीटीवी कैमरा मतदान केंद्र के बाहर लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Ranchi Violence: BJP नेता ने कही बड़ी बात, बोले JMM के दबाव में उतारे गए उपद्रवियों के पोस्टर 

Ranchi Violence: कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, बोले पोस्टर लगने और बुलडोजर चलने से नहीं होता कोई फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget