एक्सप्लोरर

Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में ईडी के समन को दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से कर चुका इनकार

Ranchi News:मनी लॉड्रिंग मामले में जारी ईडी के समन को हेमंत सोरेन झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई से इनकार किया था.

Money Laundering Case: झारखंड के सीएम  हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शनिवार को झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर कथित मनी लॉड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उन्हें जारी समन को चुनौती दी. सोरेन के वकील ने यह जानकारी दी. सुप्रीम कोर्ट ने 18 सितंबर को मनी लॉड्रिंग से जुड़े कथित मामले में ईडी की ओर से जारी समन के खिलाफ सोरेन की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था. न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने मामले में राहत के लिए सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट  का रुख करने की छूट दे दी थी.

जारी समन पर रोक लगाने की मांग 
सोरेन ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट  से ईडी द्वारा उन्हें जारी समन पर रोक लगाने का आग्रह किया है. उन्होंने उन्हें समन भेजने के जांच एजेंसी के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया है.झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई का एक कारण राजनीतिक प्रतिशोध है.सोरेन के वकील पीयूष चित्रेश ने कहा कि याचिका की प्रतियां ईडी को भी भेज दी गई हैं और मामले का उल्लेख 26 सितंबर को हाईकोर्ट  की पीठ के समक्ष किया जाएगा.

14 अगस्त को पेश होने का भेजा था समन
ईडी ने सोरेन को 14 अगस्त को रांची में संघीय एजेंसी के कार्यालय में पेश होने और धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा था.सोरेन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देकर कथित रक्षा भूमि घोटाला मामले में भी ईडी के बुलाने पर पेश नहीं हुए थे.सोरेन को ईडी ने अपने कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था, लेकिन वह चार बार उपस्थित नहीं हुए.

कई मामलो में ईडी करेगी पूछताछ
सूत्रों ने बताया कि ईडी भू-माफिया, वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनेताओं से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित भूमि घोटालों के संबंध में सीएम  से पूछताछ करना चाहती है.ईडी ने झामुमो नेता सोरेन (48) से राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में पिछले साल 17 नवंबर को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.केंद्रीय एजेंसी एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों की जांच कर रही है, जिनमें रक्षा भूमि से संबंधित एक सौदा भी शामिल है, जिसमें माफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों के एक समूह ने 1932 की तिथि तक के फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए कथित तौर पर मिलीभगत की थी.

कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
ईडी ने झारखंड में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा भी शामिल हैं.सोरेन को ईडी ने शुरुआत में तीन नवंबर 2022 को तलब किया था, लेकिन वह सरकारी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए थे. झामुमो नेता ने केंद्रीय जांच एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी थी और समन पर अमल को तीन हफ्ते के लिए टालने का अनुरोध किया था.

सीएम को बनाया जा रहा निशाना
सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आरोप लगाया है कि, सीएम को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पिछले सप्ताह कहा था कि सोरेन ने राज्य में ‘जिस तरह का भ्रष्टाचार’ किया है, उसे देखते हुए उन्हें किसी भी अदालत से कोई राहत नहीं मिलेगी और उन्हें आखिरकार प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Ramesh Bidhuri Remark: रमेश बिधूड़ी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने स्पीकर से की बड़ी मांग, दानिश अली पर लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget