एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में उर्दू के लिए इतने पदों पर होगी सहायक शिक्षकों की भर्ती, CM सोरेन ने दी मंजूरी

Jharkhand Urdu Teachers: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने उर्दू के सहायक शिक्षकों को पदों को सृजित करने की मंजूरी दे दी है. सात हजार से ज्यादा पद सृजित किए जाएंगे.

Jharkhand News: झारखंड में उर्दू के सहायक शिक्षकों की भर्ती होगी. राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने सात हजार से अधिक पदों को सृजित करने की मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री कार्यलय ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि सीएम सोरेन ने राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के लिए सहायक शिक्षकों के 7232 पद सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी. इनमें प्राथमिक विद्यालयों (वर्ग 1 से 5) के लिए 5478 और उच्च प्राथमिक (वर्ग 6 से 8 ) विद्यालयों में 1754 पद शामिल हैं.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार (22 जनवरी) को जानकारी दी, "सीएम सोरेन ने टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव रांची में 2500 कौशल प्राप्त युवाओं को ऑफर लेटर सौंपा. मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में बेहतर उद्योग पॉलिसी बनाई गई है. युवाओं को रोजगार से जोड़ने का सिलसिला जारी.सीएम ने वैसे 7 श्रमिकों को भी ऑफर लेटर प्रदान किया गया, जिन्हें देश के विभिन्न राज्यों से रेस्क्यू कर वापस लाया गया था. इनमें से 2 उत्तरकाशी टनल, 3 तमिलनाडु एवं 1 श्रमिक को दुबई से रेस्क्यू किया गया था. ऑफर लेटर पाने वालों में एक दिव्यांग भी हैं."

ED ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन को भेजा नोटिस, दूसरे राउंड की पूछताछ के लिए बुलाया

वहीं सीएम सोरेने ने कहा, "जब कोविड के प्रभाव का धुंध हटने लगा तब कैसे आगे रोजगार सृजन हो, उस पर हम आगे बढ़े. नहीं तो झारखण्ड खनिज संपदाओं को निकालने के लिए ही जाना जाता था. हमने राज्य को आगे बढ़ाने के लिए अपैरल उद्योग को आगे बढ़ाने का काम किया. मुझे खुशी है आज यहां 90 प्रतिशत महिलाएं काम कर रही हैं. आपकी सरकार ने कानून भी बनाया है कि निजी क्षेत्र में स्थानीय को 75 प्रतिशत रोजगार मिले. नीति बनाने के पश्चात हमने 56 हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार हेतु ऑफर लेटर देने का भी काम किया है.  यहां काम करने वाले लोगों ने मेहनत कर अपने हुनर को निखारा है. आपकी कंपनियों ने इसमें महती भूमिका निभाई है. यह देखकर खुशी होती है कि आज झारखण्ड के हमारे युवा आगे बढ़ रहे हैं. आज यहां जिन 2500 युवाओं को ऑफर लेटर मिल रहा है उन सभी को मेरी हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. राज्य के सर्वांगीण विकास में आप भी भागीदार बने, यही कामना करता हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget