एक्सप्लोरर

Jharkhand: देवघर में कोयला चोरी रोकने गई टीम पर चोरों ने कर दिया हमला, CISF इंस्पेक्टर बुरी तरह घायल

Jharkhand News: झारखंड के देवघर में कोयला चोरी की जानकारी मिलने पर सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचते ही चोरों ने उनपर पत्थर से हमला कर दिया.

Jharkhand Latest News: झारखंड के देवघर (Deoghar) में कोयला चोरी रोकने पहुंची सीआईएसएफ की टीम पर चोरों ने ही हमला कर दिया. इस घटना में सीआईएसएफ के एक अधिकारी घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि चितरा स्थित ECL के खदान से कोयला चोरी हो रही थी, शिकायत मिलने पर सीआईएसएफ की टीम वहां पहुंची लेकिन उनपर ही हमला हो गया. 

घटना में CISF के इंस्पेक्टर अंश कुमार यादव को सिर में चोट लगी है. वह शिकायत मिलने पर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. टीम ने कोयला चोरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी. घटना में इंस्पेक्टर अंश कुमार बुरी तरह घायल हो गए, उनके सिर से खून निकलने लगा. सिर को कपड़े से बांधकर खून रोकने की कोशिश की गई और उन्हें अस्पताल भेजा गया.

मौका मिलते फरार हो गए चोर
बताया जा रहा है कि CISF इंस्पेक्टर को सदर अस्पताल देवघर इलाज के लिए भेज दिया गया है. उधर, इस अफरा-तफरी में सभी कोयला चोर मौके से फरार हो गए. और फिलहाल CISF की टीम कोयला खदान की घेराबंदी कर छापेमारी अपराधियों को तलाश कर रही है. 

बोकारो और धनबाद में भी हो चुकी है ऐसी घटना
झारखंड में यह ऐसी पहली घटना नहीं है जब कोयला चोरी रोकने गई टीम पर हमला किया गया हो. इसी साल बोकारो में सीसीएल के खदान में कोयला चोरी करते पाए जाने पर सीआईएसएफ के जवानों ने कार्रवाई की थी. हालांकि इस दौरान भी चोरों ने हमला कर दिया था और चार जवान घायल हो गए थे.  

बीते साल धनबाद में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां छापेमारी कर रही टीम पर कोयला चोरों ने  बम और पत्थर से हमला ककर दिया. इसमें दो महिला सुरक्षाकर्मी और होमगार्ड का एक जवान घायल हो गया था. हालांकि सीआईएसएफ और ईसीएल  की टीम ने चोरों को पकड़ लिया था और उनकी जमकर पिटाई की थी. इस दौरान पत्थरबाजी से वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे.

(शैलेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- झारखंड में 26 हजार सहायक शिक्षकों की होगी भर्ती, CM चंपई सोरेन ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget