एक्सप्लोरर

झारखंड में 26 हजार सहायक शिक्षकों की होगी भर्ती, CM चंपई सोरेन ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Jharkhand Teacher Recruitment: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने 26 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती के निर्देश दिए हैं. 11 हजार इंटर प्रशिक्षित और 15 हजार स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की भर्ती होगी.

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2024: झारखंड में 26 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को अधिकारियों को 5 सितंबर तक भर्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा शिक्षकों की भर्ती के लिए सभी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए.

सीएम चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में आदिवासी और क्षेत्रीय विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनजातीय भाषाओं के 3 हजार 538 पदों और क्षेत्रीय भाषाओं के 8 हजार 418 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने को कहा. सीएम चंपई सोरेन ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 26 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक समय सीमा तय कर दी है.

मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार 5 सितंबर तक भर्ती सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. इसमें 11 हजार इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्यों की भर्ती 15 अगस्त और 15 हजार स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों की नियुक्ति 5 सितंबर तक पूरी करने के लिए कहा गया है.

बंद स्कूलों को खोलने के निर्देश
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पूर्व सीएम रघुवर दास की सरकार के दौरान बंद किए स्कूलों को फिर से खोलने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो स्कूल कठिन भौगोलिक समस्याओं की वजह से बंद किए गए थे, उन्हें आवश्यक कार्य योजना बनाकर खोला जाए.

बता दें कि पूर्व सीएम रघुवर दास की सरकार में प्रदेश के 6 हजार स्कूलों का दूसरे स्कूलों में विलय कर दिया गया था. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में बिजली, पानी और शौचालय की कोई कमी नहीं होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Exclusive: नीट पेपर लीक में हजारीबाग के जिस स्कूल का कोड मिला था वहां के प्रिंसिपल का बड़ा खुलासा, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: रांची में विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंचे छात्र, यहीं से आते-जाते हैं CM
Live: रांची में विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पहुंचे छात्र, यहीं से आते-जाते हैं CM
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
रांची: छात्रों के मार्च को 'स्पाइडर मैन' का साथ, 'पुष्पा' बोले- झुकेंगे नहीं
रांची: छात्रों के मार्च को 'स्पाइडर मैन' का साथ, 'पुष्पा' बोले- झुकेंगे नहीं
रांची में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.ख्यांगते गिरफ्तार
रांची में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.ख्यांगते गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget