एक्सप्लोरर

झारखंड में चिराग पासवान ने बढ़ाई BJP की टेंशन, NDA में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

Jharkhand Election 2024: झारखंड चुनाव में एनडीए का सीट बंटवारा लगभग तय है. BJP ने चिराग पासवान की LJP को 1 सीट का ऑफर दिया है. अगर चिराग पासवान इससे सहमत नहीं होते हैं तो हर सीट पर उम्मीदवार उतारेंगे.

NDA Seat Sharing in Jharkhan Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले सीट बंटवारे पर मंथन तेज हो गया है. वहीं, बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन में लगभग सीटों का बंटवारा तय है. हालांकि, चिराग पासवान की LJP (रामविलास) की ओर से अभी सहमति नहीं बनी है. झारखंड में बीजेपी चिराग पासवान को अपने कोटे से एक सीट देने को तैयार है, लेकिन सूत्रों की मानें तो चिराग इस पर तैयार नहीं हैं. ऐसे में वह अपने कैडर को संतुष्ट रखने के लिए झारखंड की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकते हैं. फिलहाल, चिराग पासवान वो विदेश दौरे पर हैं और लौटते ही इस पर अपना रुख साफ करेंगे. 

झारखंड में NDA ने अब तक जो फॉर्मूला तय किया है, उसके हिसाब से बीजेपी खुद 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और आजसू को 11 सीटें दी गई हैं. वहीं, जेडीयू दो सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. हालांकि, अगर चिराग पासवान एक सीट के लिए मान जाते हैं तो बीजेपी अपने कोटे में से वह सीट एलजेपी (रामविलास) को दे देगी और खुद 67 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा
चुनाव आयोग की तरफ से झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मंगलवार (15 अक्टूबर) की दोपहर तक कर दिया जाएगा. इसी के साथ राज्य में आचार संहिता भी लग जाएगी. बीजेपी चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से कहा गया था कि एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन चुकी है. पहली कैंडिडेट लिस्ट भी दो से तीन दिन के अंदर जारी कर दी जाएगी. 

मंजू कुमारी पिता के साथ बीजेपी में शामिल
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मंजू कुमारी अपने पिता और पूर्व विधायक सुकर रविदास के साथ बीजेपी में शामिल हो गई हैं. इसी के साथ चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पिछले चुनाव में बीजेपी हेमंत सोरेन की सरकार से मात खा गई थी. ऐसे में इस बार कोई कसर न छोड़ते हुए झारखंड के मजबूत चेहरों को अपने साथ करने में लगी है. 

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: झारखंड में JDU ने इतनी सीटों पर दावा ठोका, CM नीतीश के पास पहुंची लिस्ट, टेंशन में BJP!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget