एक्सप्लोरर

चंपाई सोरेन की अमित शाह से हो गई मुलाकात, नहीं बनाएंगे नई पार्टी, बताया क्या होगा अगला कदम

Champai Soren Meets Amit Shah: हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार को अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की. इसी के साथ चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है.

Champai Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार (26 अगस्त) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसी के साथ साफ हो गया कि चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल होंगे. मुलाकात के दौरान असम के मुख्यमंत्री और झारखंड में बीजेपी के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे.

सरमा ने रात के करीब साढ़े 11 बजे एक्स पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के दिग्गज आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.''

कब बीजेपी में शामिल होंगे चंपाई सोरेन?

सरमा ने बताया कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को रांची में BJP में शामिल होंगे. इसी के साथ साफ है कि चंपाई सोरेन JMM से अलग होकर नया संगठन नहीं बनाएंगे.

विधानसभा चुनाव से पहले चंपाई सोरेन का ये कदम सत्तारुढ़ JMM के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री चंपाई सोरेन ने पिछले दिनों JMM बगावत कर दी थी. इसी के बाद से उनके अगले रुख को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. उन्होंने BJP में शामिल होने को लेकर कहा था की वो सभी विकल्प पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने इसमें नई पार्टी बनाने की भी बात कही.

क्यों नाराज हुए चंपाई सोरेन?

झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर चंपाई सोरेन दो फरवरी को मुख्यमंत्री बने थे. उन्होंने हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड की कमान संभाली थी. हालांकि हेमंत सोरेन की जेल से रिहाई के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. हेमंत सोरेन फिर सीएम बने. इसी फेरबदल पर चंपाई सोरेन ने नाराजगी जताई.  नई सरकार में चंपाई मंत्री हैं. माना जा रहा है कि अब जल्द ही वो मंत्री पद से इस्तीफा देंगे.

झारखंड विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर है चिराग पासवान की नजर? BJP की टेंशन बढ़ाने वाली है LJP-R की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget