एक्सप्लोरर

BJP में शामिल होने का क्यों लिया फैसला? चंपाई सोरेन ने abp न्यूज़ पर किया बड़ा खुलासा

Champai Soren Exclusive: चंपाई सोरेन ने कहा कि उन्हें JMM में सम्मान नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि संगठन में उनके खून-पसीने की मेहनत को अनदेखा किया गया और उनके प्रयासों को दबा दिया गया.

Champai Soren Exclusive: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले JMM और हेमंत सोरेन को बड़ा झटका देने वाले चंपाई सोरेन ने पहली बार अपनी बगावत को लेकर खुल कर बयान दिया है. एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में चंपाई सोरेन ने बताया कि उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़ कर बीजेपी में आने का फैसला क्यों किया?

चंपाई सोरेन ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में बताया कि वो अपनी राजनीतिक पारी का नया अध्याय शुरू करने के लिए 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के बाद उन्होंने ये निर्णय लिया है. 

चंपाई सोरेन की JMM से क्या है नाराजगी?

चंपाई सोरेन जेएमएम संस्थापक शिबू सोरेन के बेहद करीबी माने जाते हैं, लेकिन अब उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया है. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, "मेरा हाल ऐसा हुआ कि चलाने के लिए गाड़ी दी गई और अचानक रास्ते में चाभी मांग ली गई. पार्किंग में खड़ी करने की जगह भी नहीं दी गई."

उन्होंने आगे कहा, "राजनीतिक संकट में उतार चढ़ाव आते रहते हैं. हमने संगठन को खून पसीने से सींचा, लेकिन हमें किसी ने सम्मान नहीं दिया. नेतृत्व परिवर्तन के लिए मेरे सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए. ज़बरदस्ती की गई. मैं चुप रहा लेकिन दिल दुख रहा था."

शिबू सोरेन पर भी बोले चंपाई सोरेन
जेएमएम केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को लेकर चंपाई सोरेन ने कहा, "हमने संगठन में पसीना बहाया है. गुरु जी मेरे आदर्श हैं. मैं गुरुजी के परिवार को अपना परिवार समझता रहा. वो कमजोर हैं अब बोल नहीं पाते, इसलिए दिल की पीड़ा किसी से कह नहीं पाया. हमने अपने मन की भावना पोस्ट कर दी." उन्होंने कहा, "हमने सार्वजनिक रूप से मन की बात कही, पर उसके बाद भी JMM से किसी ने मनाने की कोशिश नहीं की. कोई पहल नहीं की गई."

पीएम मोदी और अमित शाह पर बोले चंपाई सोरेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर चंपाई सोरेन ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "पीएम और गृह मंत्री पर मेरा विश्वास आया कि यहीं से झारखंड और आदिवासी का अस्तित्व बचा पाऊंगा. इसलिए झारखंड के मुद्दे को लेकर बीजेपी के पास आया. हमने मंथन किया. झारखंड में पहले भी JMM और बीजेपी ने मिलकर सरकार चलाई है.ये कोई नई बात नहीं है. राजनीति में परिस्थिति देख कर बदलना पड़ता है. इसलिए अब नया साथी बीजेपी है."

बीजेपी में क्या जिम्मेदारी मिलेगी?
चंपाई सोरेन ने बताया कि फिलहाल बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है. अब ये पार्टी उन्हें पूरे झारखंड क्षेत्र की ज़िम्मेदारी देगी या कोल्हान क्षेत्र की, ये बीजेपी पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें: चंपाई सोरेन को कहा गया 'शिबू सोरेन का हनुमान' तो बिफरे कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर, कहा- 'विभीषण को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget