एक्सप्लोरर

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने पहलगाम में मनाई शादी की सालगिरह, क्यों हो रही इतनी चर्चा?

Nishikant Dubey Anniversary: बीजेपी सांसद इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वो लगातार पहलगाम हमले को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं. हालांकि अब वो अपनी शादी की सालगिरह पर सेलिब्रेशन को लेकर चर्चा में आ गए हैं.

Nishikant Dubey Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हमले से 10 दिन पहले कड़ी सुरक्षा में शादी की 25वीं सालगिरह मनाई. इसमें कई दलों के नेता शामिल हुए.

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सवाल पूछा जा रहा है कि क्या सिर्फ वीआईपी के लिए सुरक्षा थी? कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने एक्स पर इंडियन एक्सप्रेस की खबर शेयर करते हुए लिखा, ''मोदी सरकार का मानना है की पहलगाम में सुरक्षा में चूक हुई- लगता है तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के कश्मीर में मनाई गई शादी की 25वीं सालगिरह पर लगा रखा था - ताकि भाजपा के VVIP नेताओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो. अखबार की ख़बर तो यही बता रही है.''

निशिकांत दुबे ने डिलीट किया X पोस्ट
इस बीच निशिकांत दुबे ने सफाई दी, लेकिन उन्होंने फिर एक्स पोस्ट डिलीट कर दिया. उन्होंने एक्स पर लिखा था, ''जनता के जानकारी के लिए पहलगाम हादसे के समय कांग्रेस के महासचिव वेणुगोपाल के नेतृत्व में PAC की संसदीय कमेटी 19 अप्रैल से 23 अप्रैल तक गुलमर्ग और श्रीनगर में पूरी सुरक्षा के साथ भ्रमण कर रही थी, मैं भी PAC का सदस्य हूं.''


BJP सांसद निशिकांत दुबे ने पहलगाम में मनाई शादी की सालगिरह, क्यों हो रही इतनी चर्चा?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से निशिकांत दुबे लगातार बयान दे रहे हैं. उन्होंने गुरुवार को एक्स पर लिखा, ''56 इंच के चौड़े सीने के साथ माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को मैंने आज बिहार में शिव तांडव की मुद्रा में देखा, अब पाकिस्तान के टुकड़े होंगे, मानकर चलिए अलग बलूचिस्तान भी बनेगा, सीमांत गांधी जी के सपनों का पख़्तूनिस्तान भी बनेगा, सिंध तो मुहाजिर के कारण अलग है ही. बर्बाद पाकिस्तान नेस्तनाबूद दिखेगा.''

कलमा सीखने की बात की

निशिकांत दुबे ने गुरुवार (24 अप्रैल) को लिखा, “अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु...आजकल कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरुरत पड़े.''

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget