एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: BJP विधायक रणधीर सिंह का CM हेमंत सोरेन पर हमला, बोले- 'अपना राज्य नहीं संभलता और PM मोदी...'

Jharkhand Politics: बीजेपी के सारठ विधायक रणधीर सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव बीजेपी में वापसी करने की सलाह दी है.

Jharkhand News: झारखंड में लोकसभा चुनाव के पूर्व ही संथाल में पार्टियों का संग्राम छिड़ गया है. पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर जनता के बीच अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर जुट गए हैं. सीएम हेमंत सोरेन द्वारा केंद्र पर लगाए गए उपेक्षा के आरोपों को लेकर बीजेपी के सारठ विधायक रणधीर सिंह ने पलटवार किया है. इसके साथ ही उन्होंने सीएम सोरेन पर भी कई आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि खुद महिलाओं के आरोप से घिरा दीपक सूर्य को रौशनी दिखाने चला है. 

'जनता को बरगला रही है झारखंड सरकार'- रणधीर सिंह
विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि देश के सभी राज्यों में केंद्र की 150 योजनाएं चल रही हैं, लेकिन हेमंत की सरकार ने जनता को बरगलाने के लिए केंद्र की योजनाओं को फेल कर दिया है और कुछ के नाम बदल कर अपनी योजनाओं का नया देकर जनता के बीच अपनी उपलब्धियां गिना रही है. वहीं कांग्रेस के पौडियाहाट विधायक प्रदीप यादव को बीजेपी में विलय कर बीजेपी से टिकट देने की घोषणा विधायक रणधीर सिंह ने की है.

उन्होंने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे ज्यादा सीट हासिल करेगी वहीं पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी दोबार सत्ता में काबिज होगी.

बीजेपी विधायक ने सीएम सोरेन पर लगाए गंभीर आरोप
पलामू में सीएम हेमंत सोरेन द्वारा केंद्र की योजनाओं को लेकर महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया है. विधायक रणधीर कुमार सिंह ने सीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन से अपना राज्य नहीं संभलता और चले हैं पीएम मोदी की शिकायत करने. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को महिलाओं को लेकर आरोप लगाना या फिर उनको इस तरह से बोलना आम बात है.

पूर्व में भी मुंबई की एक महिला मॉडल द्वारा आरोप लगाया गया था कि वो महिलाओं को डेमोरलाइज करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व से महिला आरोपों से घिरे सीएम हेमंत सोरेन पीएम मोदी को रौशनी दिखाने चले है. 

आवास योजना को लेकर बीजेपी विधायक ने घेरा
साहिबगंज के बरहेट इलाके में सीएम हेमंत सोरेन द्वारा आरोप लगाया गया है कि केंद्र ने केंद्रीय योजनाओं का पैसा रोक दिया है. इसपर विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि देश में झारखंड सहित सभी राज्यों में विभिन्न विभागों में केंद्र की 150 योजनाएं चलती है. सभी योजना केंद्र के पैसों से चलती है. जबकि पीएम आवास योजना में हेमंत सोरेन की सरकार ने फेल कर दिया है. इस आवास योजना को धीमा कर अपनी आबुआ आवास योजना चला रही है. हेमंत सरकार ने राज्य की प्रत्येक पंचायत को 40 आवास देने की स्वीकृति दी है. जबकि पंचायतों से 400 से ज्यादा आवेदन आ रहे है तो ऐसे में स्वीकृति पर प्रश्न चिन्ह लगता नजर आ रहा है.

40 आवेदनों के स्वीकृति मे गड़बड़ी होने की ज्यादा आशंका दी रही है. जिसको लेकर उन्होंने सलाह दी कि आप अपनी योजना को चलाईए इसके साथ ही केंद्र की योजनाओं को भी लोगों के बीच देने का काम करें. वहीँ किसानों को दिए जाने वाले राहत राशि के नामों में हेमंत सरकार मनमाने तरीके से नाम हटा देने का आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रही है.

कांग्रेस विधायक को दी वापसी की सलाह
वहीं कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव द्वारा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर टिप्पणी को लेकर विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि वो बाबूलाल मरांडी की वज़ह से वे बीजेपी में विधायक से मंत्री बने,  भाई को भी टिकट दिलाया. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इन्हें टिकट देने वाली नहीं है. वहीं उन्होंने खुद को छोटा भाई बताते हुए विधायक प्रदीप यादव को सलाह दी है कि वो दोबारा बीजेपी में वापसी करें. 

यह भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड में 'पेड़ लगाओ और बिजली बिल में छूट पाओ' योजना शुरू, जानें- किन्हें मिलेगा लाभ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget