एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव: आजसू की सीटों की डिमांड ने बढ़ाई BJP की टेंशन, अमित शाह से मिले सुदेश महतो

BJP AJSU Seat Sharing: गृहमंत्री अमित शाह और आजसू प्रमुख सुदेश महतो के बीच 1 घंटे बैठक चली. दोनों नेताओं के बीच सीटों को लेकर बातचीत हुई.

BJP AJSU Alliance: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटी बीजेपी की टेंशन सहयोगी आजसू ने बढ़ा दी है. सूत्रों ने बताया कि सुदेश महतो की ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने बीजेपी से 15 सीटों की मांग की है. वहीं बीजेपी 9 सीटें देने पर सहमत है.

इस बीच मामला सुलझाने के लिए आजसू के प्रमुख सुदेश महतो रविवार (22 सितंबर) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले. इस दौरान असम के मुख्यमंत्री और झारखंड में बीजेपी के सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा भी मौजूद रहे. 

फिर होगी बैठक

इस बैठक के बाद भी कोई निर्णय नहीं हो सका. अब 27 या 28 सितंबर को एक बार फिर से बैठक हो सकती है. 

नई दिल्ली में अमित शाह के साथ चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के बाद सोमवार को रांची लौटे सुदेश महतो ने कहा कि राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई है. हम मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं. सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी है.

इन सीटों पर दोनों की दावेदारी

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, टुंडी, चंदनकियारी, जुगसलाई, तमाड़, ईचागढ़ और लोहरदगा सीट पर बीजेपी और आजसू दोनों की दावेदारी है. झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नवरात्रि की शुभ घड़ी में हम अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर देंगे. ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोनों पार्टियों में बीच का रास्ता निकल आएगा.

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी और आजसू में बात नहीं बन पाई थी. तब आजसू ने एनडीए से अलग हटकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया. आजसू ने 52 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इसका नुकसान दोनों ही दलों को हुआ और 2014 का चुनाव परिणाम दोहराने में नाकाम रहे. उन्हें सत्ता से बाहर होना पड़ा.

हालांकि लोकसभा चुनाव में आजसू और बीजेपी साथ मिलकर मैदान में उतरीं. बीजेपी ने राज्य की 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, वहीं आजसू को एक सीट दी गई. झारखंड में नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. यहां विधानसभा की 81 सीटें हैं. झारखंड में जेडीयू भी एनडीए में शामिल होगी, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी को कितनी सीटें मिलती है.

JSSC की परीक्षा के लिए इंटरनेट सेवा बाधित करने पर झारखंड HC सख्त, 6 हफ्तों में मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड राज्यसभा चुनाव बना दिलचस्प, अभी तक 5 उम्मीदवारों ने खरीदा नामांकन फॉर्म
झारखंड राज्यसभा चुनाव बना दिलचस्प, अभी तक 5 उम्मीदवारों ने खरीदा नामांकन फॉर्म
राज्यसभा चुनाव: JMM ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, दूसरी सीट के लिए प्रत्याशी कौन?
राज्यसभा चुनाव: JMM ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, दूसरी सीट के लिए प्रत्याशी कौन?
झारखंड में बदला राज्यसभा चुनाव का समीकरण, बीजेपी नेता गौरव वल्लभ की एंट्री से हलचल तेज
झारखंड में बदला राज्यसभा चुनाव का समीकरण, बीजेपी नेता गौरव वल्लभ की एंट्री से हलचल तेज
तमिलनाडु के बाद अब झारखंड में टूटेगा INDIA अलायंस? राज्यसभा पर JMM-कांग्रेस के बीच बढ़ी तकरार
तमिलनाडु के बाद अब झारखंड में टूटेगा INDIA अलायंस? राज्यसभा पर JMM-कांग्रेस के बीच बढ़ी तकरार

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget